फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Lord Krishna Motivation for success and happy life

Life Management Lessons: कामयाबी के लिए श्रीकृष्ण की ये बातें हमेशा रखें याद, हर परेशानी का होगा हल

Thu, 30 May 2024 12:15 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 30 May 2024 12:15 PM IST
सार

Lord Krishna Motivation: हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कुछ लोग इन परिस्थितियों का सामना करते हैं, तो कुछ हार मान लेते हैं। जो इन मुसीबतों का सामना करते हैं, वह हमेशा आगे बढ़ते हैं परंतु हार मान लेने वाला व्यक्ति हमेशा पीछे रह जाता है।

विज्ञापन
Lord Krishna Motivation for success and happy life
Lord Krishna Motivation for success - फोटो : freepik

विस्तार

Lord Krishna Motivation: हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कुछ लोग इन परिस्थितियों का सामना करते हैं, तो कुछ हार मान लेते हैं। जो इन मुसीबतों का सामना करते हैं, वह हमेशा आगे बढ़ते हैं परंतु हार मान लेने वाला व्यक्ति हमेशा पीछे रह जाता है। जीवन में ये परिस्थितियां हमारे मन से डर और आलस्य दूर करने के लिए आती है। ऐसे में हार मान लेना आपकी सहन क्षमता को और कमजोर बनाता है। धीरे-धीरे ऐसी आदते व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करती है, जो सफलता हासिल करने में बाधा उत्नपन्न करती है।

विज्ञापन

इंसान को मुसीबत के समय चट्टान की तरह मजबूत बनकर उसका हल करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते और समस्याओं को देखकर घबरा जाते हैं, तो मन को शांत करने के लिए रोजाना गीता का पाठ पढ़ें।

विज्ञापन

गीता का पाठ पढ़ने से व्यक्ति की सहनशीलता और सोच में सकारात्मक परिवर्तन आता है, क्योंकि इसमें जीवन के सार का वर्णन बहुत ही विस्तार से किया है। बता दें भगवत गीता को श्रीकृष्ण का ही एक स्वरूप माना गया है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी तमाम बातों का अध्ययन करना चाहिए, इससे उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

  • भगवान श्रीकृष्ण का स्वभाव बेहद नटखट है। उनकी शरारतों के किस्से गोकुल की गलियों में सुनने को मिलते हैं। लेकिन वह हमेशा विपरीत परिस्थिति में शांत रहा करते थे। भगवान कृष्ण ये जानते थे कि कंस मामा उन्हें मारना चाहते थे, फिर भी वे शांत रहते थे और समय आने पर कंस के हर प्रहार का मुंह तोड़ दिया। इस बात से हमें सीख मिलती है कि स्थिति कैसी भी हो यदि आप शांत रहते है तो समय भी आपका साथ देता है, और उस परेशानी का हल आसानी से निकल आता है।
  • जीवन जीतना साधारण होगा, उतना उसे जीने में आनंद आता है। ऐसा जीवन व्यक्ति की आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है। सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण बहुत सादा जीवन जीते थे। गोकुल के राजघराने में परविश होने के बावजूद वह सामान्य बालकों के साथ मित्रता रखते थे। ठीक ऐसे ही हमें भी साधारण जीवन जीना चाहिए। व्यक्ति के पास भले कितना ही ऊंचा पद हो व पैसों की भरमार हो, उसे कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
  • श्रीकृष्ण कहते हैं कि परिस्थिति कैसी भी हो, हमें घबराना नहीं चाहिए। घबराने से व्यक्ति अक्सर अपनी मुसीबत अधिक बढ़ा लेता है। और सही निर्णय लेने की बजाए गलत मार्ग चुन लेता है, इसलिए घबराए नहीं प्रयास करें भले ही परिणाम कैसा भी हो।
  • इस धरती पर जब जब दोस्ती की बात होती है, तब तब कृष्ण जी और सुदामा का उदाहरण पेश किया जाता है। उनकी दोस्ती ये संदेश देती है कि जीवन में हर मोड़ पर एक सच्चा दोस्त हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। श्रीकृष्ण का मानना है कि एक सच्चा मित्र सफलता और मंजिल तक पहुंचाने में हमेशा सहायता करता है।
  • इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म का फल आपको जरूर मिलता है, जो आपके लिए हितकारी होता है।  श्री कृष्ण कहते हैं कि जीवन में सबसे बड़ा कर्म दान है। सभी को जरूरतमंदों को दान देना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed