फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Life Lessons from the Bhagavad Gita know Shloka for Success

Bhagavad Gita: इन गलतियों के कारण व्यक्ति हमेशा रह जाता है पीछे, गीता में है इनका जिक्र

Tue, 28 May 2024 12:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 28 May 2024 12:38 PM IST
सार

Gita Shloka for Success: सही राह पर चलने के लिए प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन के प्रति सकारात्मकता बनी रहती है।

विज्ञापन
Life Lessons from the Bhagavad Gita know Shloka for Success
Gita Shloka for Success - फोटो : freepik

विस्तार

Gita Shloka for Success: सही राह पर चलने के लिए प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन के प्रति सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटकता भी नहीं है। कई बार गलत राह जीवन के उस मोड़ तक ले जाती है, जहां से दोबारा लौटना मुश्किल होता है। ऐसे में व्यक्ति का आर्थिक व मानसिक दोनों रूप से नुकसान होता है।

विज्ञापन

माना जाता है कि गीता पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके माध्यम से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। गीता में कृष्ण भगवान के उपदेशों का वर्णन है, जो आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करती है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। श्री कृष्ण द्वारा कही गई कुछ बातें विपरीत परिस्थितियों में हमेशा काम आती हैं। इनमें मनुष्य की कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र है, जो कामयाबी में बाधा उत्पन्न करती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

  • अगर कोई व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लें, तो जीवन से आधे से ज्यादा समस्याएं समाप्त हो सकती है। कई बार हमारी इच्छाएं हमारे ऊपर हावी होने लगती है, जिसे पूरी करने की आड़ में व्यक्ति किसी भी मार्ग पर उतर जाता है, जो परेशानी का कारण बनती है। इसी पर भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि खुद पर काबू रखकर ही सफलता पाना संभव है। उनका कहना है कि जब आपका दिमाग आपके नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तो वही शत्रु बन जाता है। इसलिए हमेशा अपने मन पर नियंत्रण बनाए रखें, तभी आप सफल हो सकेंगें।
  • भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपने कार्यों को टालना नहीं चाहिए। सभी कार्यों को समय से पूरा करें। ऐसा करने से उस कार्य में सफलता मिलती है और उसका लाभ भी उठाया जा सकता है। भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं यदि आप किसी कार्य से बार बार भागते रहेंगे, तो कभी आप सफलता हासिल नहीं सकते। किसी नए काम को चुनौती समझकर उसे मन से पूरा करने का प्रयास करें।
  • गीता के अनुसार इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म का फल आपको जरूर मिलता है, जो आपके लिए हितकारी होता है। जीवन में सबसे बड़ा कर्म दान है। सभी को जरूरतमंदों को दान देना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। श्री कृष्ण कहते हैं कि कार्य करने के तुरंत बाद फल की इच्छा न रखें बस आप अपने मार्ग पर चलते रहें।
  • ये जरूरी तो नहीं कि हर व्यक्ति हर काम में माहिर हो। इसलिए जिस भी क्षेत्र में आप अच्छा कार्य कर सकते हैं उसी का चयन करें। ऐसा करने से आप उस काम के विशेषज्ञ हो सकते हैं। इससे भी आपकी सफलता निश्चित है।


Geeta Ke Updesh: जब जीवन में चारों तरफ दिखे सिर्फ परेशानी, तब गीता की ये 5 बातें बताएंगी राह

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed