फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Greed never pays

सीख: लालच और घमंड से कुछ हासिल नहीं होता है

Thu, 07 Jun 2018 11:51 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Greed never pays
एक अमीर के पास खास किस्म का अमृत था, जिसे पीकर किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता था। लेकिन यह बात उसने किसी को नहीं बताई थी। एक दिन देश के राजा बीमार पड़ गए। अमीर ने सोचा यह राजा हैं, इनके लिए तो देश-विदेश से जड़ी-बूटियां मंगवाई जा सकतीं हैं। अगर मैने अपना अमृत इन्हें दिया, तो उसका कोई मोल नहीं होगा। इन्हें मैं अपना अमृत देकर क्यों व्यर्थ करूं। अगर 
विज्ञापन

राजा को अमृत दे दूं, तो मुझे कुछ स्वर्ण मोहरें मिलेंगी, ज्यादा से ज्यादा थोड़ी इज्जत मिलेगी, सो तो मेरे पास अब भी है।

कुछ दिन में राजा औषधियों से ठीक हो गए। फिर कुछ दिन बाद देश के बड़े संत बीमार पड़े। अमीर ने सोचा, यह तो संत हैं। इनके तो देश-विदेश में कितने अनुयायी हैं। यह मेरे अमृत का महत्व क्या समझेंगे। अगर वह ठीक हो भी गए, तो उसे ईश्वर की इच्छा करार देंगे। मेरा इसमें क्या भला? कुछ दिन बाद वह संत भी ठीक हो गए। फिर एक दिन अमीर को एक बहुत ही गरीब बूढ़ा मिला, जो मरने की कगार पर था।
विज्ञापन


अमीर ने सोचा, अगर मैने इसे अमृत दे भी दिया, तो भी यह ज्यादा जी नहीं पाएगा, क्योंकि इसके पास तो खाने-पीने के भी लाले हैं। मै क्यों अमृत बर्बाद करूं? साल बीतते गए और अमृत पुराना होता गया। अमीर ने न अमृत खुद पिया, न किसी को पिलाया। फिर एक दिन अमीर बीमार पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सोचा, यही समय है अमृत के सही उपयोग का। जब वह संदूक से अमृत निकालने पहुंचा, तो देखा कुछ मोटे चूहे संदूक के आसपास घूम रहे हैं। अमीर ने जैसे ही संदूक खोला, उसने देखा अमृत की बोतल टूटी हुई है और संदूक के छेद से अंदर घुस कर कुछ चूहे कई वर्षों से अमृत का सेवन कर रहे हैं। अमीर यह देखकर सदमे से चिल्लाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed