फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Garuda Purana never do these mistakes otherwise you will face misery poverty

Garuda Purana: ऐसे काम करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

Fri, 28 Jun 2024 08:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 08:05 AM IST
सार

Garuda Purana:भगवान विष्णु ने गरुड़जी को उनकी जिज्ञासा शांत करने के लिए जो ज्ञानपूर्ण उपदेश दिया, वह ज्ञानपूर्ण उपदेश गरुड़ पुराण कहा जाता है।

विज्ञापन
Garuda Purana never do these mistakes otherwise you will face misery poverty
गरुड़ पुराण - फोटो : amar ujala

विस्तार

Garuda Purana: पक्षीराज गरुड़ को भगवान श्रीहरि विष्णु का वाहन कहा जाता है। एक बार पक्षीराज गरुड़ ने भगवान विष्णु से प्रश्न पूछा कि मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, यमलोक तक की यात्रा, नरक, योनि और पापियों की दुर्गति से जुड़ी कई रहस्यमय और रहस्यपूर्ण बातें हैं।  भगवान विष्णु ने गरुड़जी को उनकी जिज्ञासा शांत करने के लिए जो ज्ञानपूर्ण उपदेश दिया, वह ज्ञानपूर्ण उपदेश गरुड़ पुराण कहा जाता है। गरुड़जी के प्रश्न पूछने पर ही भगवान विष्णु ने स्वयं मृत्यु के बाद के गूढ़ रहस्य और परम कल्याणकारी बातें बताईं। भगवान श्रीहरि विष्णु द्वारा प्रतिपादित यह पुराण मुख्यतः वैष्णव पुराण है। गरुड़ पुराण का ज्ञान ब्रह्माजी ने महर्षि वेदव्यास को सुनाया था। उसके बाद महर्षि वेदव्यास ने इसे अपने शिष्य महर्षि सूतजी को दे दिया था और महर्षि सूतजी ने इसे नैमिषारण्य में शौनकादि ऋषियों को दे दिया था। गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ ऐसे काम है जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो कार्य। 

विज्ञापन


बासी खाना न खाएं 
गरुड़ पुराण के अनुसार बासी भोजन नहीं करना चाहिए। बासी भोजन जहर के समान माना गया है। इसके सेवन से आयु कम होती है । 

सुबह जल्दी उठें 
गरुड़ पुराण के अनुसार लंबी आयु के लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा। देर तक सोने से स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है और साथ मां लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं। जो लोग सुबह जल्दी उठकर ध्यान आदि लगाते हैं उनके घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता। 
विज्ञापन


किसी को कष्ट न दें 
गरुड़ पुराण के अनुसार किसी भी व्यक्ति को न मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से कष्ट पहुंचाना चाहिए। गुरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसा करने वालों को जीवन में कभी सुख नहीं मिलता। ऐसे करने वालों की पद-प्रतिष्ठा सब मिट्टी में मिल जाती है और धन भी छिन जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को धोखा न दें 
गरुड़ पुराण के अनुसार किसी व्यक्ति को धोखा नहीं देना चाहिए। जो व्यक्ति किसी के साथ विश्वासघात करते हैं वे पाप की श्रेणी में आते हैं। ऐसा करने वाला नर्क की अग्नि में जलता है। 

कंजूसी न बनें
गुरुड़ पुराण के अनुसार धनवान होकर भी हमेशा गरीबी या आर्थिक तौर पर कंजूसी का दिखावा नहीं करना चाहिए। जो लोग इस तरह का व्यवहार करते हैं उनसे मां  मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में सदैव दरिद्रता का वास होता है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed