{"_id":"63aad10bfa5ac252d027ed42","slug":"garuda-purana-best-way-to-use-money-according-to-garuda-purana-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garuda Purana in Hindi: रुपये-पैसे के मामले में न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं कंगाल","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Garuda Purana in Hindi: रुपये-पैसे के मामले में न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं कंगाल
Wed, 28 Dec 2022 08:09 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:09 AM IST
सार
Garuda Purana in Hindi: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में महापुराण माना गया है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप के जरिए जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
रुपये-पैसे के मामले में न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं कंगाल
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Garuda Purana in Hindi: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में महापुराण माना गया है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप के जरिए जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जन्म और मरण के दौरान कर्मों को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने मात्र से व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। साथ ही जीवन को पूरी तरह जीने और सही रास्ते पर चलने का तरीका भी बताया गया है। गरुड़ पुराण में धन कमाने और खर्च करने के बारे में भी जिक्र किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार धन का गलत उपयोग अमीर आदमी को भी गरीब बना सकता है। आइए जानते हैं धन से जुड़ी गरुड़ पुराण की खास बातें...
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
ऐसे करें धन का सदुपयोग
विज्ञापन
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
विज्ञापन
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
ऐसे करें धन का सदुपयोग
- गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य के पास चाहे कितना भी धन क्यों न हो यदि वो अपने परिवार को सुविधा संपन्न जीवन नहीं दे सकता है ऐसा धन व्यर्थ है।
- हिंदू धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी का रूप माना जाता है और महिला का अपमान माता लक्ष्मी का अपमान होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा धन जो घर की महिला की रक्षा न कर पाए वह धन जल्दी ही नष्ट हो जाता है। साथ ही माता लक्ष्मी ऐसे स्थान पर कभी निवास नहीं करती हैं।
- गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसा धन जिसका उपयोग किसी गरीब की मदद करने में न हो, दान धर्म में न हो वह जल्द ही नष्ट हो जाता है। धन का सदुपयोग तभी है जब उसका उपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाए।
- जो लोग दूसरों की संपत्ति या संपत्ति को छीनने के बारे में सोचते हैं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी लगातार नाराज रहती हैं, क्योंकि इन्हें कभी भी सच्चे सुख का अनुभव नहीं होता है।