फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Garuda Purana best way to use money according to Garuda Purana in Hindi

Garuda Purana in Hindi: रुपये-पैसे के मामले में न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं कंगाल

Wed, 28 Dec 2022 08:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Dec 2022 08:09 AM IST
सार

Garuda Purana in Hindi: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में महापुराण माना गया है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप के जरिए जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है।

विज्ञापन
Garuda Purana best way to use money according to Garuda Purana in Hindi
रुपये-पैसे के मामले में न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं कंगाल - फोटो : Pixabay

विस्तार

Garuda Purana in Hindi: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में महापुराण माना गया है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप के जरिए जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जन्म और मरण के दौरान कर्मों को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने मात्र से व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। साथ ही जीवन को पूरी तरह जीने और सही रास्ते पर चलने का तरीका भी बताया गया है। गरुड़ पुराण में धन कमाने और खर्च करने के बारे में भी जिक्र किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार धन का गलत उपयोग अमीर आदमी को भी गरीब बना सकता है। आइए जानते हैं धन से जुड़ी गरुड़ पुराण की खास बातें...  
विज्ञापन


जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
विज्ञापन

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें धन का सदुपयोग
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य के पास चाहे कितना भी धन क्यों न हो यदि वो अपने परिवार को सुविधा संपन्न जीवन नहीं दे सकता है ऐसा धन व्यर्थ है।  
  • हिंदू धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी का रूप माना जाता है और महिला का अपमान माता लक्ष्मी का अपमान होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा धन जो घर की महिला की रक्षा न कर पाए वह धन जल्दी ही नष्ट हो जाता है। साथ ही माता लक्ष्मी ऐसे स्थान पर कभी निवास नहीं करती हैं। 
  • गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ऐसा धन जिसका उपयोग किसी गरीब की मदद करने में न हो, दान धर्म में न हो वह जल्द ही नष्ट हो जाता है। धन का सदुपयोग तभी है जब उसका उपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाए। 
  • जो लोग दूसरों की संपत्ति या संपत्ति को छीनने के बारे में सोचते हैं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी लगातार नाराज रहती हैं, क्योंकि इन्हें कभी भी सच्चे सुख का अनुभव नहीं होता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed