आचार्य चाणक्य अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान रखते थे। उन्हें अर्थशास्त्र का मर्मज्ञ कहा जाता थे। इन्होंने अपने जीवन में विपरीत से विपरीत परिस्थितियों का सामना किया था, परंतु कभी भी इन्होंने हार नहीं मानी। आचार्य चाणक्य ने विषम परिस्थितियों में भी अपना धैर्य बनाए रखा और बुद्धिमत्ता के बल पर अपने शत्रु घनानंद को पराजित करके इतिहास की धारा का रुख बदल कर रख दिया था। आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त को सम्राट बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में मित्र से लेकर शत्रु तक के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जिन्हें यदि ध्यान में रखा जाए तो अपने शत्रु को पराजित किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
Chanakya niti: यदि शत्रु को करना है पराजित तो चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन