फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: इन बातों का रखेंगे ध्यान तो कार्यस्थल पर हमेशा बना रहेगा मान-सम्मान

Sat, 27 Nov 2021 09:15 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti These things should be kept in mind to get respect and promotion in the office
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। ये कुशाग्र बुद्धि के श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही एक योग्य शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और वहीं पर आचार्य के  रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। ये एक कुशल रणनीतिकार और कूटनीतिज्ञ थे। आचार्य चाणक्य के द्वारा कई शास्त्र लिखे गए जो आज भी लोगों का उचित मार्गदर्शन करते हैं। इन्हीं में से नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर मनुष्य के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए हैं। नीतिशास्त्र की बातें मनुष्य के जीवन को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के निजी जीवन से लेकर व्यवहार तक के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है जिनका पालन करने से कार्यक्षेत्र में हमेशा मान-सम्मान बना रहता है। 

Chanakya niti These things should be kept in mind to get respect and promotion in the office
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अनुशासन-

चाणक्य नीति कहती हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यस्थल पर तो यह बात और भी अधिक लागू होती है। जो लोग समय का ध्यान नहीं रखते हर कार्य में लापरवाह रवैया अपनाते हैं, कार्यस्थल पर वे अपने सहयोगियों से पीछे रह जाते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों को हमेशा अपमान का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि जीवन में आगे बढ़ना है या फिर कार्य स्थल पर मान-सम्मान प्राप्त करना है तो अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक होता है।

Chanakya niti These things should be kept in mind to get respect and promotion in the office
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
निंदा से बचें-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को किसी की भी निंदा करने से बचना चाहिए। जो लोग निंदा करते हैं उनसे भी दूरी बनाकर रखना चाहिए। निंदा करने में आप अपना बहुमूल्य समय नष्ट करते हैं और ऐसे लोगों का कोई भी सम्मान नहीं करता है। खासतौर पर यदि कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा बनाए रखना चाहते हैं तो सहयोगियों के साथ निंदा करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti These things should be kept in mind to get respect and promotion in the office
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
विनम्रता और शिष्टाचार-

कार्यस्थल पर हमेशा शिष्टाचार के नियमों का पालन करना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त करने के लिए हमेशा व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed