फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Doop Will Bring Good Fortune And Avoid Negetive It Will Bring Success to Your Career

धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार जानिए किस द्रव्य की धूप देने से क्या होता है फायदा

Thu, 16 Nov 2023 04:17 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 04:17 PM IST
सार

धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिनके नियमित रूप से धूनी करने से हम रोगों और दोषों से मुक्त रह सकते हैं।

विज्ञापन
Doop Will Bring Good Fortune And Avoid Negetive It Will Bring Success to Your Career
camphor

विस्तार

वैदिक काल से ही सनातन धर्म में यज्ञ करना या किसी विशेष द्रव्य की धूनी देने को पूजा-पाठ का अभिन्न अंग माना जाता रहा है। धूप जलाने से वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाता है साथ ही आपको दैवीय कृपा भी प्राप्त होती है। इससे  मन को शांति मिलती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा मान्यता है कि अलग-अलग चीजों की धूनी से अलग-अलग प्रभाव और लाभ होते हैं। धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिनके नियमित रूप से धूनी करने से हम रोगों और दोषों से मुक्त रह सकते हैं।
विज्ञापन


लौंग और कपूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर और लौंग घर में उत्पन्न होने वाली नकारात्मकता को दूर करते हैं। ऐसे में लौंग और कपूर को साथ जलाने का भी विधान है। आपने देखा होगा कि हवन और पूजन आदि में कपूर और लौंग को साथ में जलाया जाता है ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए। आरती के दौरान रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं।
विज्ञापन


गुग्गल की धूनी
गुग्गल की धूप को बहुत ही गुणकारी माना गया है। अगर घर-परिवार में आए दिन क्लेश होते रहते हैं या पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद की स्थिति पैदा होती है तो रोजाना कंडे में गुग्गल डालकर धूनी देना चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होगी और माहौल तनावमुक्त हो जाएगा। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीली सरसों
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्त के समय उपले (कंडे) जलाकर उस पर ये सारी सामग्री डाल दें, नकारात्मकता दूर हो जाएगी एवं घर में नज़र दोष नहीं रहेगा।

नीम के पत्ते
घर में नीम की पत्तियों से धूनी देने से सभी हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। सप्ताह में एक या दो बार घर में नीम की पत्तियों की धूनी जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। वही वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएगा।

 षोडशांग धूप
अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागर, चंदन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गल, ये सोलह तरह के धूप माने गए हैं। घर में समय-समय पर इनकी धूनी देने से आकस्मिक दुर्घटना नहीं होती है।


दशांग धूप
चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं, इससे घर में सुख-शांति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed