फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Do not do these work ever

भूलकर भी न करें ये तीन काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Do not do these work ever
भूलकर भी न करें ये काम

हम जानें अंजाने में कई ऐसे कार्य करते हैं जिनका हमें आगे चलकर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इनमें हमारी कई गलत आदतें भी शामिल हैं। आज हम आपको गरुड़ पुराण की कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें बताया गया है कि हमारी कुछ गलत आदतें और काम हमारी उम्र को कम कर देते हैं। इसलिए हमें ऐसी चीज़ों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन आदतों और कार्यों से हमें दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन

Do not do these work ever
देर तक सोना है हानिकारक - फोटो : pixa

उम्र को कम करती है देर तक सोने की आदत
कई लोग सुबह देर तक सोते हैं। हालांकि उनमें से कई लोग रात में भी देर से सोते हैं। लेकिन वास्तव में हमें जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए। देर से सोने की आदत बहुत ही खराब है। दरअसल गरुड़ पुराण में ये बताया गया है कि जो लोग देर तक सोते हैं उनकी आयु कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि देर तक सोने वाले व्यक्ति को सुबह की ताजा हवा नहीं मिल पाती है, जिससे आगे चलकर व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Do not do these work ever
रात को न खाएं दही

रात में न खाएं दही
यूं तो दही का सेवन करना हमारे लिए अच्छा होता है। इससे हमें प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं। लेकिन रात के समय दही को नहीं खाना चाहिए। इसे दिन में ही खाना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात को दही खाने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है। दरअसल रात को दही खाने से हमारी पाचन शक्ति प्रभावित होती है। इस कारण हमें कई तरह के रोग भी हो सकते हैं जो भविष्य में हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते हैं।

विज्ञापन

Do not do these work ever
बासी मांस कभी न खाएं - फोटो : Pixabay

भूलकर भी न खाएं बासी मांस
कई बार लोग रात का बचा हुआ मांस बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि रात के बचे हुए मांस में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमित कीटाणु पैदा हो जाते हैं, जो खाने के साथ ही हमारे पेट में चले जाते हैं। इससे हमें गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसलिए हमें भूलकर भी बासी मांस को नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed