फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   diwali 2019 why is purity important in everyday life and house

दिवाली 2019: इस दिवाली सिर्फ घर की सफाई नहीं बल्कि मन की सफाई भी है जरूरी

Wed, 23 Oct 2019 08:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2019 08:47 AM IST
सार

दीपावली पर घर-आंगन में दीपक के प्रजल्लवन के साथ-साथ मन में सकारात्मक विचारों का भी दीप जलाएं।

विज्ञापन
diwali 2019 why is purity important in everyday life and house

विस्तार

कहा जाता है कि दिवाली पर माता लक्ष्मी साफ-सुथरे घरों में ही प्रवेश करती हैं इसीलिए हम सब दिवाली आने से पहले ही घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं और फिर अपने-अपने घरों को सजाते हैं। जिस प्रकार से साल भर बाद दिवाली के आने से पहले हम पूरी शिद्दत के साथ साफ-सफाई में लग जाते हैं ठीक उसी प्रकार से हमें अपने मन और विचारों की भी शुद्धि करनी चाहिए। दिवाली ही एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ रहता है और स्वच्छ वातावरण का प्रभाव हमारे ऊपर सबसे अधिक पड़ता है। आइए इस दिवाली अपने मन में नकारात्मक विचारों को हटाकर सकारात्मक विचारों को लाएं आप देखिएगा ऐसा करने से इस बार दिवाली पर आपका आनंद कई गुना बढ़ जाएगा। कहा भी गया है कि आंतरिक स्वच्छता बाहरी स्वच्छता से कई गुना महत्त्वपूर्ण होती है तो ऐसे में हमें अपने मन में उठती बेवजह की लहरों से निकलकर आगे सफलता के रास्ते पर चलना होगा। वैसे तो  हमारे मन की स्थिति कभी समान नहीं रहती है। हमारे मन में हमेशा अच्छे-बुरे और अनगिनत विचारों की आवाजाही लगी ही रहती है और उन विचारों का प्रवाह इतना तीव्र होता है कि हमें पता ही नहीं चलता कि कौन सा विचार सही है और कौन सा गलत। जिस कारण हमें जीवन में असाधरण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तो इस बार जब आप अपने घरों की सफाई शुरू करें तो कुछ समय अपने लिए भी निकाले और अपने मन से बुरे विचारों को बाहर निकालने और अच्छे विचारों को अन्दर लाने की कोशिश करें।

विज्ञापन

 

diwali 2019 why is purity important in everyday life and house

इस दिवाली इन शब्दों को याद रखें जो आपकी जिंदगी बदल देंगे
मैं खुशकिस्मत हूं।
मैं दुनिया में रह रहे करोड़ों लोगों से अच्छी स्थिति में हूं।
मैं चल-फिर सकता हूं देख-सुन सकता हूं।
मेरा पास परिवार है।
मेरे पास नौकरी है।
इस दीपावली पर घर-आंगन में दीपक के प्रजल्लवन के साथ-साथ मन में सकारात्मक विचारों का भी दीप जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed