घर के पर्दे भी बढ़ा सकते है आपकी आमदनी, जानिए कैसे
कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपकी आमदनी नहीं बढ़ रही है और तमाम कोशिश के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति जस की तस ही है तो आप आज ही अपने घर के पर्दे बदल लें। आपको लग रहा होगा कि घर के पर्दों का आपकी आमदनी से क्या संबंध है, लेकिन अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दिशाओं में पर्दे लगाएं तो इससे आपकी आमदनी बढ़ने लगेगी।
यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर का गंदा पानी भी तो नहीं निकलता इस दिशा से, मान सम्मान में हो सकती है हानि
- आमदनी में बढ़ोतरी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है सोर्स। अगर आपके अच्छे सोर्स नहीं बन पा रहे हैं तो आपको अपने घर की पूर्व दिशा में हरे पर्दे लगना चाहिए। आमदनी के सोर्स को बढ़ाने के लिए इस रंग के पर्दे को शुभ माना जाता है।
- भाग्य का साथ नहीं होने पर सही से किए गए काम में भी सफलता नहीं मिलती। सोए भाग्य को जगाने के लिए घर के पश्चिम दिशा में बने कमरों में सफेद पर्दे लगाए। इससे घर के लोगों को हर काम के भाग्य का साथ मिलता है।
- घर में धन की वृद्धि के लिए घर के उत्तर दिशा वाले कमरे में नीले रंग के पर्दे लगाएं।
- परिवार के सदस्यों के बीच अगर प्यार की कमी हो तो दक्षिण दिशा के कोने वाले कमरे में लाल रंग के पर्दे लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य दरवाजे और सीढ़ी को ना बनवाएं एक साथ, होता है आर्थिक नुकसान