फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   dirty water effect your life

कहीं आपके घर का गंदा पानी भी तो नहीं निकलता इस दिशा से, मान सम्मान में हो सकती है हानि

Fri, 07 Apr 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
dirty water effect your life
घर का गंदा पानी

घर बनाते समय लोग अक्सर घर की खूबसूरती पर ध्यान देते है और खूबसूरती के चक्कर में ऐसी चीज को भूल जाते है, जो आने वाले समय में उनके अच्छे व बुरे से जुड़ी होती है। वो चीज है घर का फर्श। घर के डिजाइन आदि में उसके फर्श पर ध्यान जाता ही नहीं और अगर ध्यान जाता भी है तो वो फर्श पर लगने वाले टाइल्स तक ही। लेकिन क्या आपने कभी फर्श की ढ़लान पर ध्यान दिया है कि फर्श की ढ़लान किस दिशा में जा रही हैं। घर चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, उसमें पानी निकास की जगह मायने रखती है। जिस घर के पानी का निकास वास्तु के अनुसार नहीं होता है तो उस घर में वास्तुदोष होता है। नहाते ,कपड़े धोते और बर्तन साफ करते समय यदि पानी गलत जगह से निकलता है तो उसका प्रभाव परिवार से सदस्यों पर पड़ता है।

विज्ञापन


- घर का गंदा पानी ईशान की ओर से बहकर बाहर जाना शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के वैभव में वृद्धि होती है।

- ऐसा घर जिसका पानी पूर्व की ओर से बाहर निकलता है, उस घर के सदस्य को सेहत हमेशा अच्छी रहती है।

dirty water effect your life
पानी के निकास पर भी दें ध्यान

- अगर आपके घर का पानी आग्नेय कोण की ओर से बाहर निकलता है और इसे अशुभ माना जाता है। खासतौर पर संतान ने लिए यह अशुभ होता है। 
 
- दक्षिण दिशा से घर का पानी निकलना भी अशुभ होता है। खासकर घर की स्त्रियों पर विपरीत प्रभाव डालता है।

- अगर आपके घर का गंदा पानी पश्चिम दिशा की ओर से बाहर निकलता है तो इसे आज ही सही करवा लें। इस दिशा से पानी का बाहर निकलता परिवार के ऐश्वर्य को कम कर देता है। 

- वायव्य कोण की ओर से घर का गंदा पानी निकलने के कारण शत्रुता बढ़ती है।

- गंदे पानी का उत्तर दिशा से निकलना शुभ होता है। इससे मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही खुशहाली भी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed