फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Tips To Maintain Your Self Respect In Hindi

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण कभी नहीं मिलता सम्मान, हमेशा होना पड़ता है शर्मिंदा

Mon, 27 Nov 2023 12:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। व्यक्ति को अपने सम्मान को किसी भी पद प्रतिष्ठा से बढ़कर मानना चाहिए। साथ ही यदि आप सम्मान पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले दूसरों को भी सम्मान देना होगा। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Tips To Maintain Your Self Respect In Hindi
इन आदतों के कारण कभी नहीं मिलता सम्मान - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chanakya Niti : महान दार्शनिक, सलाहकार और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। व्यक्ति को अपने सम्मान को किसी भी पद प्रतिष्ठा से बढ़कर मानना चाहिए। साथ ही यदि आप सम्मान पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले दूसरों को भी सम्मान देना होगा। जो व्यक्ति अपनी पद, प्रतिष्ठा का घमंड किए बिना जो दूसरों को सम्मान देता है, उसे समाज में खूब सम्मान प्राप्त होता है। हालांकि व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं, जिसकी वजह से उसे समाज में हमेशा शर्मिंदा होना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में... 
विज्ञापन


Chanakya Niti: जीवन में सफलता पाने के लिए याद रखें चाणक्य की ये बातें, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी
विज्ञापन


झूठ
इंसान को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि यदि आप किसी से झूठ बोलकर कोई लाभ लेते हैं तो एक दिन आपका झूठ जरूर पकड़ा जाएगा और आप अपना मान-सम्मान खो बैठेंगे। इसलिए भूलकर भी झूठ का सहारा लेकर किसी कार्य को नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किसी की बुराई न करें
कुछ लोगों की आदत होती है बात-बात पर बुराई करना। हमेशा किसी न किसी की बुराई करते हो रहते हैं। ऐसे लोगों से किसी की खुशियां या तरक्की नहीं देखी जाती है, इसलिए उनकी बुराई करके अपने मन को शांत करते हैं। उनकी इसी आदत की वजह से समाज भी कभी उन्हें सम्मान की नजर से नहीं देखता। 


लालच
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मेहनत से धन कमाना चाहिए। कुछ लोग लालच के चक्कर में आकर अक्सर छल कपट से धन कमाते हैं। ऐसा धन किसी काम का नहीं होता है और न ही ये लंबे समय तक नहीं रुकता है। 

Chanakya Niti: ऐसी जगहों पर घर बसाने से भविष्य में होती है बड़ी परेशानी, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

हमेशा रहें विनम्र
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव हमेशा विनम्र होना चाहिए। जो व्यक्ति विनम्र रहता है, उसे समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही जिस व्यक्ति के स्वभाव में विनम्रता होती है वह सफलता हासिल करने में सक्षम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed