फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti these 5 signs start appearing in the house before upcoming financial crisis

Chanakya Niti : गरीबी आने से पहले दिखेंगे ये 5 संकेत, तुरंत ध्यान दें वरना सब कुछ हो जाएगा हाथ से बाहर

Wed, 27 Nov 2024 06:48 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 06:48 AM IST
सार

Chanakya Niti For Money: जीवन का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो जिसे आचार्यों ने अपनी नीतियों के माध्यम से उजागर न किया हो। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कहा है कि अगर किसी परिवार या व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है तो घर में कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। 

विज्ञापन
Chanakya Niti these 5 signs start appearing in the house before upcoming financial crisis
चाणक्य नीति - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chanakya Niti In Hindi: हर कोई अपने परिवार को सुखी और समृद्ध देखना पसंद करता है। लेकिन कई बार हम अपने घर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे परिवार में कलह होने लगती है। इसलिए ये बातें अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग समझाते हैं। लेकिन फिर भी ऐसे कई संकेत हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हमारे देश में ऐसे कई महान व्यक्तित्व के लोग हैं, जिन्होंने जीवन के हर पहलू पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इन्हीं में से एक हैं आचार्य चाणक्य, एक ऐसे विद्वान जिनकी 'चाणक्य नीति' आज भी युवाओं के लिए जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठाती है। जीवन का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो जिसे आचार्यों ने अपनी नीतियों के माध्यम से उजागर न किया हो। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कहा है कि अगर किसी परिवार या व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है तो घर में कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। 

विज्ञापन


कांच टूटना
ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ चाणक्य नीति के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा भी परेशानी का संकेत माना जाता है। शीशा टूटना एक सामान्य घटना है। लेकिन अगर शीशा टूट रहा है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। चाणक्य नीति के अनुसार, टूटा हुआ कांच घर में आर्थिक तंगी का संकेत हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए, इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


घर में क्लेश और कलह
हमारे प्राचीन ग्रंथों में ऐसी कई बातें हैं जो हमें आने वाले खतरे से आगाह करती हैं। जिस घर में हमेशा कलह का माहौल रहता है वहां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। इसका उल्लेख सिर्फ चाणक्य नीति में ही नहीं बल्कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। अगर किसी घर में अचानक झगड़ा होने लगे, घर के सदस्य बात-बात पर एक-दूसरे पर गुस्सा करने लगें, छोटी-छोटी बातों पर घर में क्लेश का माहौल रहने लगे तो यह संकेत हैं कि घर में आर्थिक संकट आने वाला है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए घर का माहौल खुशनुमा रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ों का अपमान 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, उस घर के लोग खुश नहीं रहते, समझ लें कि यह आने वाले आर्थिक संकट का संकेत है। वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से घर में सदैव उन्नति होती रहती है। लेकिन जिस घर में बड़े-बुजुर्गों या वरिष्ठजनों का सम्मान नहीं किया जाता, बात-बात पर उनका अपमान किया जाता है, उनकी सेवा नहीं की जाती, उस घर में लक्ष्मीजी कभी नहीं आती।

पूजा पाठ में मन 
जिस घर में नियमित पूजा होती है उस घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर का माहौल खुशनुमा रहता है। साथ ही पूजा के बाद पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।  वहीं अगर आपका मन पूजा-पाठ से हट जाए या आपका पूजा-पाठ में मन न लगे तो उस घर में आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न होती है। 


तुलसी का पौधा 
सनातन धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा सुख समृद्धि लाता है। लेकिन अगर यही पौधा अचानक सूख गया हो तो यह आने वाले आर्थिक संकट का संकेत देता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed