{"_id":"63fee902ee44fb91b80cf0cc","slug":"chanakya-niti-quotes-sutras-of-life-office-and-home-management-in-hindi-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: बनना चाहते हैं सबके चहेते, तो अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये सूत्र","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं सबके चहेते, तो अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये सूत्र
Wed, 01 Mar 2023 11:52 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:52 AM IST
सार
चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे नियम व नीतियां बताई हैं जो कि सफलता हासिल करने के लिए बेहद ही जरूरी हैं। और इन्हें अपनाकर आप घर और ऑफिस में सबके चहेते बन सकते हैं।
विज्ञापन
Chanakya Niti:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chanakya Niti about Life Management: चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के रूप में भी पहचाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान हैं जिन्हें अर्थशास्त्र - महाकाव्य, प्राचीन भारत में कॉर्पोरेट रणनीति और प्रबंधन के लिए नीतिशास्त्र लिखने के लिए जाना जाता है। इसलिए, उन्हें उपयुक्त रूप से प्राचीन भारत के प्रबंधन गुरु के रूप में भी जाना जाता है।आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के दम पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त को सम्राट बना दिया। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे नियम व नीतियां बताई हैं जो कि सफलता हासिल करने के लिए बेहद ही जरूरी हैं। और इन्हें अपनाकर आप घर और ऑफिस में सबके चहेते बन सकते हैं। आइए जानते हैं उन सूत्रों के बारे में।
जानें इन सूत्रों के बारे में
विज्ञापन
जानें इन सूत्रों के बारे में
- आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति उच्च पद पर है तो उसे अपने ऑफिस में प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। जो भी मनुष्य प्रतिभा को आगे बढ़ाने की भावना रखते हैं वह हमेशा सम्मान पाते हैं।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार अपने कार्यस्थल पर अपनी टीम को एक साथ लेकर चलने की भावना रखने वाले लोगों को भी अवश्य सफलता हासिल होती है।
- जो मनुष्य हर समस्या का सामना आसानी से करता है वह सभी प्रकार कि परेशानियों से शीघ्र मुक्त हो जाता है। और उसकी इसी प्रतिभा की वजह से ऑफिस में सभी लोग पसंद करने लगते हैं।
- ऑफिस हो या घर सब जगह चाहे अपने से छोटे या बड़े सभी का सम्मान करना आना चाहिए। सम्मान करने से आपको भी बदले में सम्मान मिलेगा।
- अपने सभी काम को समय के साथ पूरा करेंगे तो आपको उसमें सफलता के साथ-साथ सम्मान और धन लाभ भी होता है।
- चाणक्य नीति के अनुसार, लोगों को सुबह सबसे पहले अपने पूरे दिन के काम की रूपरेखा बनानी चाहिए। यदि व्यक्ति के दिमाग में पूरे दिन की एक योजना तैयार होगी तो उसे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन