फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti For House know happy family tips in hindi

Chanakya Niti: हमेशा खुशियों से भरा रहता है ऐसा परिवार, सभी सदस्य करते हैं तरक्की

Sun, 02 Jun 2024 12:19 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

Chanakya Niti For House: मुसीबत के समय ढाल और बिना लालच के अधिक प्यार, केवल परिवार करता है। इंसान भले कितना भी आधुनिक हो जाए पर संतुष्टि का अनुभव तो परिवार से ही मिलता है, बिना इसके जीवन जीने की कल्पना करना मुश्किल है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti For House know happy family tips in hindi
Chanakya Niti For happy family - फोटो : freepik

विस्तार

Chanakya Niti For House: मुसीबत के समय ढाल और बिना लालच के अधिक प्यार, केवल परिवार करता है। इंसान भले कितना भी आधुनिक हो जाए पर संतुष्टि का अनुभव तो परिवार से ही मिलता है, बिना इसके जीवन जीने की कल्पना करना मुश्किल है। एक सुखी परिवार होने पर व्यक्ति हमेशा मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। यही नहीं उसकी समस्याओं में भी कमी आने लगती है। एक अच्छे परिवार से हमेशा अच्छे समाज का निर्माण होता है।

विज्ञापन

सुखी परिवार में रहने से कार्यों का वितरण आसान हो जाता है। घर के बच्चों को स्वास्थ्य पालन पोषण प्राप्त होता है, जो उनके विकास के लिए उचित होता है। आचार्य आणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में सुखी परिवार के बारे में बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार परिवार में खुशियां बनी रहने के लिए व्यक्ति को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ये प्रयास सकारात्मकता का संचार करते हैं, जिससे जीवन में खुशियों का वास होता है। इसी कड़ी में आइए उस परिवार के बारे में जान लेते हैं, जहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन


Chanakya Niti: घर के मुखिया में जरूर होने चाहिए ये पांच गुण, तभी होती है बरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे परिवार में हमेशा बनी रहती है सुख समृद्धि
  • परिवार में खुशियां बनी रहे इसके लिए व्यक्ति को सभी काम ईमानदारी से करने चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार जिस परिवार में सभी परिश्रम और ईमानदारी से धन कमाने वाले रहते हों, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही ऐसे लोगों को समाज में भी सम्मान मिलता है।
  • चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में जरूरतों का ध्यान रखते हुए पैसों को खर्च किया जाता है, वहां हमेशा खुशियां बनी रहती है। दरअसल, परिवार में सभी को धन के सही उपयोग का ज्ञान होना चाहिए, इससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और भविष्य के लिए भी धन की बचत होती है।
  • चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के परिवार में पुत्र और पुत्रियां अच्छी बुद्धि से युक्त हों और पत्नी मृदुभाषिणी हो, वहां हमेशा खुशियां बनी रहती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • किसी भी मकान को घर बनाने में एक महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है। चाणक्य के अनुसार जिस घर की महिलाएं खुशियों के लिए निरंतर प्रयास करती है, वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। साथ ही घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा भी चली जाती है।
  • घर में मुखिया की भूमिका सबसे खास होती है। वह बिना किसी आलस के सभी की परेशानियों का हल करता है। जिस घर में मुखिया बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान नियम कानून का निर्माण करता है, वहां हमेशा बरकत होती है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed