फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: अगर गांठ बांध ली ये बातें, तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

Sat, 27 Nov 2021 11:57 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
chanakya motivational quotes in hindi Chanakya Neeti to be successful in your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में जीवन, धन, रिश्ते, कार्यक्षेत्र आदि के विषय में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। यदि इन सुझावों का अनुसरण अपने जीवन में कर लिया जाए तो बहुत सी समस्याओं से बचने के साथ ही जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य की नीतियां मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में सफलता पाने के विषय में भी अपने विचार साझा किए हैं। जो व्यक्ति के आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो इन बातों की गांठ बांध लेना चाहिए और अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए।  

chanakya motivational quotes in hindi Chanakya Neeti to be successful in your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
पूरी ईमानदारी के साथ करें परिश्रम-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे आवश्यक होता है परिश्रम करना। मनुष्य को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करनी चाहिए। जो व्यक्ति मेहनत से जी नहीं चुराता है वह अपने जीवन में सफलता अवश्य हासिल करता है। कहा भी गया है कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

chanakya motivational quotes in hindi Chanakya Neeti to be successful in your life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
लक्ष्य पर रखें ध्यान-

सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि यदि लक्ष्य पर ध्यान न रखा जाए तो व्यक्ति राह से भटक सकता है। यदि लक्ष्य पर दृष्टि रखी जाए तो आप एकाग्र होकर परिश्रम कर सकते हैं। लक्ष्य पर ध्यान रखेंगे तभी सही दिशा में मेहनत व प्रयास कर पाएंगे और अपने लक्ष्य को भेद पाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya motivational quotes in hindi Chanakya Neeti to be successful in your life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
दूसरों की गलतियों से सीखें-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए क्योंकि अपनी गलतियों से सीखने में जीवन गुजर जाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि समय बहुत बहुमूल्य होता है इसलिए दूसरे व्यक्ति की गलतियों से सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपने जीवन में उन गलतियों के नहीं दोहराना चाहिए।

विज्ञापन
chanakya motivational quotes in hindi Chanakya Neeti to be successful in your life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
खुद पर रखें विश्वास-

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खुद पर विश्वास रखना सबसे आवश्यक होता है। कई बार परेशानियां आने पर व्यक्ति घबरा जाता है लेकिन ऐसी स्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और पूरी ऊर्जा के साथ फिर से आगे बढ़े। जो व्यक्ति हार नहीं मानता है और खुद पर विश्वास रखता है वह सफलता अवश्य हासिल करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed