फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   according to Vidur Niti 5 Simple Ways to Relieve Stress and Anxiety

Vidur Niti: महात्मा विदुर की इन पांच बातों को हमेशा रखें याद, जीवन के कठिन समय में आती है काम

Mon, 03 Jun 2024 04:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
according to Vidur Niti 5 Simple Ways to Relieve Stress and Anxiety
महात्मा विदुर की इन पांच बातों को हमेशा रखें याद - फोटो : freepik

Vidur Niti: किसी का भरोसा जीतना आसान है, मुश्किल है उसे निभाना! इंसान से इंसान केवल भरोसे की डोर पर जुड़ता है। इस डोर के जरिए वह अपने मन में चल रही सभी परेशानी, सवाल-जवाब व विचारों का आदान-प्रदान करता है। लेकिन वर्तमान में इस डोर के कमजोर होने से व्यक्ति अकेला हो चुका है। अब हर छोटी से छोटी समस्याओं को लेकर वह तनाव से घिरा रहता है।

विज्ञापन

जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में किसी का साथ न मिलने पर इंसान की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को अपनी परेशानियों का सामना अकेले ही करना चाहिए। इससे आपकी सहन शक्ति मजबूत होती है, और निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार आता है। उनका मानना है कि जीवन में विपरीत परिस्थितियां हमेशा इंसान को मजबूत बनाने के लिए आती है। ऐसे में दूसरे पर निर्भर रहने की बजाए उसका हल स्वयं करें।

विज्ञापन

यदि आप किसी पर पूरी तरह से निर्भर रहते हैं, तो हमेशा असफलता मिलती है। ऐसी ही कई अन्य बातों का जिक्र महात्मा विदुर ने किया है, जो कठिन समय में काम आती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है महात्मा विदुर
महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक हैं। उनका किरदार बहुत ही खास और प्रभावी था। माना जाता है कि महात्मा विदुर समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों के बारे में जान लेते थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही उन्होंने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों से अवगत करा दिया था। महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच के संवाद को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। इस नीति में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई अच्छी बातों का जिक्र किया गया है।

हर बात पर न करें क्रोध
महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में क्रोध करने से व्यक्ति स्वयं के लिए नरक के द्वार खोलता है। हर छोटी बात पर क्रोध करने से वह न केवल अपना नुकसान करता है बल्कि खुद को मानसिक रूप से भी प्रभावित करता है। इसका सीधा असर भविष्य पर पड़ता है। जीवन में विपरीत परिस्थिति आने पर कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए। हमेशा धैर्यवान रहकर उसका हल निकालें। ऐसा करने से सही निर्णय का निर्माण होगा।

दोबारा भरोसा न करें
कई बार परेशानी का कारण किसी पर अधिक भरोसा होता है। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। महात्मा विदुर के अनुसार किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए और जो भरोसा तोड़ चुका हो, उस पर भूलकर भी दोबारा भरोसा न करें। इससे आपकी समस्याओं का स्तर और बढ़ सकता है।

हमेशा अच्छे कर्म करें
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत के साथ-साथ अच्छे कर्मों पर भी ध्यान देना चाहिए। अच्छे कर्म करने से व्यक्ति को हमेशा शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही ईश्वर भी मेहरबान रहते हैं। जीवन के कठिन समय में भी बुरे कर्म न करें, इससे अच्छे कार्यों का प्रभाव कम होता है।

ज्ञान का सही उपयोग
हमारा ज्ञान ही एक ऐसा सर्वोच्च धन है, जिसे न कोई चुरा सकता है और न ही बांट सकता है। महात्मा विदुर के अनुसार ज्ञान ही व्यक्ति को औरों से अलग बनाता है। इसलिए अपने कठिन समय में हमेशा इसका सदुपयोग करें।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed