फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Wreaths on the canyon, Dharmavajas of the Atal Akhara

रेती पर लहराईं महानिर्वाणी, अटल अखाड़े की धर्मध्वजाएं

Fri, 28 Dec 2018 02:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Wreaths on the canyon, Dharmavajas of the Atal Akhara
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ मेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी तथा अटल अखाड़े की धर्म ध्वजाएं लहराईं। कपिल मुनि और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच तेरह अखाड़ों में से सबसे पहले शाही स्नान करने वाले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी व अटल अखाड़े की धर्मध्वजा परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तानी गई। अखाड़े की पुरोहित पंडित गंगाधर दुबे, महानिर्वाणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बाबू लाल मिश्र, आचार्य श्री महा नारायण त्रिपाठी के आचार्यत्व में पूजन किया गया। श्रीमहंत यमुना पुरी, महंत किशन गिरि महंत रमेश गिरि एवं महंत दया पुरी यजमान रहे।
विज्ञापन


तकरीबन 52 हाथ के ध्वजदंड को चार तनियों के सहारे खड़ा किया गया। चारों दिशाओं में तनी इसकी चारों तनियां चार वेदों की प्रतीक हैं। इससे पहले दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से बैंडबाजा के साथ कपिल मुनि महाराज की चरण पादुका यात्रा निकाली गई जो मेला पहुंचकर पूरी हुई। पूजन के बाद हलुआ का प्रसाद बांटा गया। अखाड़े की मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडे के मुताबिक धर्मध्वजा के साथ ही कपिल मुनि महाराज के सामने दुर्गा सप्तशती का पूजन पाठ आरंभ हुआ। इस दौरान महंत जोगेश्वर पुरी को अखाड़े के अध्यक्ष और ब्रज किशोर गिरि को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


पूजन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरि गिरि के अतिरिक्त  अखाड़े के महंत राम सेवक गिरि, श्रीमहंत यमुना पुरी, महंत विश्वनाथ गिरि, महंत रविंद्र पुरी,महंत रामेंद्र गिरि, महंत गंगासागर भारती. महंत रामेश्वर पुरी, महंत मनसा पुरी. महंत सत्यम गिरि आदि के अतिरिक्त फूलचंद दुबे, डीआर पांडे, दुकान जी, कुल्लू यादव, धर्मराज पांडे, लालजी यादव आदि मौजूद थे। वहीं आराध्य ‘आदि गणेश’ की अगुवाई में हुए अटल अखाड़े के पूजन में महंत मनसा पुरी जी, महंत सत्यम गिरि शामिल थे। दोनों अखाड़े साथ शाही स्नान करते हैं। अटल अखाड़े की पेशवाई तीन जनवरी को निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती अखाड़ी श्री निरंजनी की धर्मध्वजा शुक्रवार को रेती पर लहराई जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी रोड स्थित सेक्टर सोलह में सुबह साढे़ दस बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed