{"_id":"5cf8e725bdec22073d79b160","slug":"why-people-offer-sindoor-on-lord-hanuman-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था: हनुमान प्रतिमा में क्यों लगाया जाता है सिंदूर का लेप","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
आस्था: हनुमान प्रतिमा में क्यों लगाया जाता है सिंदूर का लेप
Thu, 06 Jun 2019 03:42 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 06 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो भक्त हनुमानजी की पूजा नियमित रूप से प्रतिदिन करता है उसकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होती है। हनुमानजी कलयुग में भी हैं और पूजा करने से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिर में हनुमानजी के दर्शन करने से सुख- सुविधा में बढ़ोत्तरी होती है। हनुमानजी की पूजा में उन्हें सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। हनुमानजी की मूर्ति पर सिंदूर का लेप लगाया जाता है। इसके पीछे कथा है।
विज्ञापन
कथा के अनुसार एक बार हनुमानजी ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा लिया था। तब उनके मन में यह सवाल उठा कि माता सीता आखिर अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं। उन्होंने सीताजी से इसका कारण जाना चाहा। तब सीताजी ने कहा कि वह अपने प्रभु श्रीराम की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं।
विज्ञापन
माता सीता की बात सुनकर हनुमानजी के मन में यह सवाल उठा कि थोड़ा सा सिंदूर लगाने से प्रभु राम को इतना फायदा मिलेगा तो पूरे शरीर में लगाने से प्रभु हमेशा अमर हो जाएंगे। तब उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर का लेप लगा लिया था। तभी से हनुमानजी को सिंदूर लगाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन