फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Why do women wear black thread on their hands and feet Know its miraculous benefits

Astro Tips: क्यों हाथ-पैर में काला धागा पहनती हैं महिलाएं? जानें क्या है इसके चमत्कारी फायदे

Thu, 10 Apr 2025 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

Black Thread For Women: आप भी अगर हाथ और पैरों में काला धागा पहनती हैं तो आज की इस खबर में हम आपको काला धागा पहनने के 5 बड़े और चमत्कारी प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
Why do women wear black thread on their hands and feet Know its miraculous benefits
पाैरों में काला धागा क्यों पहनती हैं महिलाएं - फोटो : freepik

विस्तार

काला धागा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। साथ ही इसे धारण करना काफी शुभ भी माना जाता है। काला धागा पहनना महिलाओं की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण स्थान भी रखता है। लोग इसे फैशन के लिए ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था के रूप में भी पहनते हैं। महिलाएं इसे एक ताबीज के रूप में भी पहनती हैं, जो बुरी नजर से उनकी सुरक्षा करता है। साथ ही यह जीवन को सुरक्षा, शांति और सकारात्मकता से भर देता है। आप भी अगर हाथ और पैरों में काला धागा पहनती हैं तो आज की इस खबर में हम आपको काला धागा पहनने के 5 बड़े और चमत्कारी प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


1. बुरी नजर से सुरक्षा
काला धागा पहनने की एक बड़ी वजह बुरी नजर से बचाव है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की क्षमता रखता है, जिससे पहनने वाली महिला बुरी नजर और गलत प्रभावों से सुरक्षित रहती है। इसे एक शक्तिशाली ताबीज माना जाता है, जो किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए आपने देखा होगा कि कई महिलाएं हाथ और पैर में काला धागा पहनती हैं।
विज्ञापन


2. गर्भवती महिलाओं के पैरों को मिलता है आराम
मान्यता है कि अगर गर्भवती महिलाओं पैरों में काला धागा पहनती हैं तो गर्भावस्था के दौरान होने वाले पैरों के दर्द से उन्हें आराम मिलता है और उनके स्वास्थ्य पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मां और बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. बाजुओं में काला धागा पहनने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बाजुओं में काला धागा पहनने से महिलाओं को नौकरी में लाभ मिलता है। नए अवसर मिलते हैं और जल्द ही उनका प्रमोशन भी होता है। आपने देखा होगा कि कई महिलाएं हाथों में काला धागा बांध कर चलती हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से अपनी नौकरी से परेशान हैं या फिर आपको प्रमोशन में कोई दिक्कत आ रही है तो यह उपाय जरूर कर सकते हैं।

4. स्वास्थ्य में होता है सुधार
काले धागे का पहनना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। मान्यता है कि यह शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह न केवल ऊर्जा को संतुलित करता है, बल्कि थकान और कमजोरी से भी निपटने में मदद करता है।

5. पैर के अंगूठे में काला धागा बांधने के कारण
घर में जब नई दुल्हन आती है तो उसके दाएं पैर के अंगूठे में काला धागा बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नई दुल्हन के पैर के अंगूठे में काला धागा बांधने से उसे बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है। कोई भी नकारात्मक ऊर्जा उनके पास नहीं आ सकती है। चाहे वह मानसिक शांति हो या शारीरिक सुरक्षा, काला धागा एक ऐसा साथी बनता है, जो हर कदम पर जीवन को बेहतर और मजबूत बनाता है।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed