{"_id":"aa904468c94c86ec957ac8b9f2b5cb24","slug":"what-punishment-you-get-in-yamlok","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्क में किस कर्म की सजा भुगतकर आए हैं ऐसे जान सकते हैं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
नर्क में किस कर्म की सजा भुगतकर आए हैं ऐसे जान सकते हैं
टीम डिजिटल
Updated Sat, 28 Sep 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस प्रकार सजा पूरी होने के बाद माता-पिता बच्चों को माफ करके गलती सुधारने का अवसर देते हैं उसी प्रकार भगवान भी पाप कर्मों की सजा पूरी होने पर वापस आत्माओं को शरीर में प्रवेश करके सद्कर्मों द्वारा मुक्ति पाने का मौका प्रदान करते हैं। लेकिन जिन पाप कर्मों की सजा भुगतकर व्यक्ति वापस शरीर प्राप्त करता है उसके चिन्ह उसके शरीर पर मौजूद होता है।
विज्ञापन
पढ़ें, अक्तूबर माह का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा
भगवान विष्णु ने गरूड़ से कहा है कि जो व्यक्ति ब्रह्महत्या के कारण नर्क की सजा भुगतकर आते हैं उन्हें जीवन में क्षय रोग के कारण कष्ट भोगना पड़ता है। गाय को सताने वाला मूर्ख और कुबड़ होता है। कन्या की हत्या करने वाले व्यक्ति कोढ़ी होते हैं और इन्हें चाण्डाल योनियों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
लड़कियों के साथ करेंगे गलत काम तो यमलोक में मिलेगी ऐसी सजा
झूठी गवाही के कारण नर्क की सजा भुगत कर आने वाला व्यक्ति गूंगा होता है। मांस खाने वाला व्यक्ति रोगी और बेचने वाले व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता। इन्हें जीवन में बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। सोने की चोरी के कारण नर्क की यातना भुगतकर आने वालों के नाखून अच्छे नहीं होते। अन्न की चोरी करने वाला चूहा बनता है।
विज्ञापन
दूसरों को दिए बिना स्वयं मिठाई खाना वाले व्यक्ति को कंठमाला नामक रोग होता है। जो व्यक्ति अभिमान के कारण गुरू का अपमान करता है उसे मिरगी की बीमारी होती है। पुस्तक चोरी के कारण नर्क से लौटा व्यक्ति जन्म से ही अंधा होता है। विष की चोरी करने वाला बिच्छू और सुंगधित पदार्थों को चुराने वाला छुछुंदर के रूप में जन्म लेकर पाप की सजा भुगतता है।
झूठ बोलकर दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति इस जीवन में हकला और ब्राह्मण एवं गाय को लात मारने वाला लंगरा होकर पैदा होता है। शाक-सब्जियों को चुराने वाले को मोर योनी जन्म लेता पड़ता है। गरूड़ पुराण में भगवान विष्णु कहते हैं कि जो व्यक्ति हिंसक कर्म करता है, जीवों की हत्या करता है, राहगीरों को धन लूटकर जीविका चलाते हैं ऐसा व्यक्ति नर्क में घोर यातना सहकर कसाई के घर बकड़ी के रूप में जन्म लेता है और कष्ट पूर्ण मृत्यु को प्राप्त करता है।
बिना निमंत्रण के जो व्यक्ति भोज में पहुंच कर खाना खाते हैं उनका जन्म कौआ के रूप में होता है। जो योग्य व्यक्तियों को विद्यादान नहीं देते ऐसे व्यक्ति बैल बनकर भारी कष्ट पाते हैं। सासु को गाली देने वाली, नित्य कलह करने वाली स्त्री जोंक के रूप में जन्म पाती है। पति से कटु वचन कहने वाली स्त्री जूं योनी में जन्म लेती है।
अगले अंक में जानिए गलत तरीके से संबंध बनाने वाले को कैसी सजा मिलती है