फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   what is the significance of tilak purpose of tilak in hinduism tilak sanskar vidhi

जानिए किस उंगली से किसका करें तिलक, इस बारे में क्या कहते हैं शास्त्र

Sat, 13 Jul 2024 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Jul 2024 11:53 AM IST
सार

मध्यमा उंगली हाथ की सबसे बड़ी उंगली होती है।  इस उंगली का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, मध्यमा उंगली का प्रयोग खुद को तिलक लगाने के लिए करना चाहिए। जब प्रतिदिन आप पूजा करें तो अनामिका से भगवान को तिलक लगाने के बाद मध्यमा उंगली से खुद को तिलक कर सकते हैं।

विज्ञापन
what is the significance of tilak purpose of tilak in hinduism tilak sanskar vidhi
माथे पर तिलक करने की क्या है विधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन परंपरा के अनुसार तिलक लगाना सम्मान और गौरव का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति के दिल और दिमाग में सकारात्मकता के भाव आते हैं और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह भी शांत होते हैं। तिलक लगाने से जीवन में यश बढ़ता है और पापों का नाश होता है। साथ ही, जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं और किसी भी काम को करने की क्षमता को हम कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। मान्यता के अनुसार मस्तक पर तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है और सेहत अच्छी बनी रहती है। 
विज्ञापन


किस उद्देश्य के लिए किस उंगली से करें तिलक
स्कंदपुराण में बताया गया है कि अलग-अलग उंगली से तिलक लगाने का फल अलग-अलग प्राप्त होता है।

अनामिका शांतिदा प्रोक्ता मध्यमायुष्करी भवेत्।
अंगुष्ठः पुष्टिदः प्रोक्ता तर्जनी मोक्षदायिनी।।


कनिष्ठा उंगली
कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली जिसका उपयोग तिलक लगाने में नहीं किया जाता है, यहां तक कि किसी भी शुभ कार्य में इस उंगली का प्रयोग वर्जित बताया गया है। इस उंगली का संबंध बुध ग्रह से माना गया है।
विज्ञापन


अनामिका उंगली
यह उंगली कनिष्ठा तथा मध्यमा के बीच में होती है, जिसे आम भाषा में रिंग फिंगर भी कहा जाता है। यह हाथ की तीसरी उंगली होती है। इस उंगली से भगवान, गुरु या किसी अन्य व्यक्ति की मंगल कामना के लिए तिलक करना चाहिए।  यह मानसिक शक्ति को प्रबल बनाता है, क्योंकि इस उंगली का संबंध सीधा सूर्य से होता है। इस उंगली से तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यमा उंगली से तिलक
मध्यमा उंगली हाथ की सबसे बड़ी उंगली होती है।  इस उंगली का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, मध्यमा उंगली का प्रयोग खुद को तिलक लगाने के लिए करना चाहिए। जब प्रतिदिन आप पूजा करें तो अनामिका से भगवान को तिलक लगाने के बाद मध्यमा उंगली से खुद को तिलक कर सकते हैं।

Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले घर में कर लें ये परिवर्तन, अन्यथा बढ़ सकती है परेशानी

तर्जनी अंगुली से तिलक
यह अंगूठे और मध्यमा उंगली के बीच की उंगली होती है। कहा जाता है कि इस उंगली का प्रयोग केवल मृत व्यक्ति को तिलक लगाने के लिए किया जाता है, ताकि मृतक की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो, इस उंगली से पितृगणों को अर्थात पिंड को तिलक किया जाता है। इस उंगली का संबंध गुरु ग्रह से होता है।

अंगूठे से तिलक लगाना
अंगूठे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और शुक्र ग्रह यश और धन-वैभव के कारक माने जाते हैं। दशहरा और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर बहनें अपने भाई की विजय की कामना करते हुए उन्हें अंगूठे से ही तिलक लगाती हैं। पहले भी जब राजा युद्ध पर जाते थे तो रानियां अंगूठे से ही राजा के मस्तक पर विजय तिलक करती थीं। किसी की मंगल कामना के लिए अनामिका से बिंदी लगाकर अंगूठे से तिलक करना चाहिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed