फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vijiya ekadashi vrat katha vidhi

आप भी करें, श्री राम ने खास काम के लिए किया था यह व्रत

Mon, 24 Feb 2014 07:40 PM IST
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
vijiya ekadashi vrat katha vidhi

भगवान राम जब रावण से युद्घ के लिए वानरों को लंका ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उस समय सबसे बड़ी समस्या सामने आई की सेना को लेकर सागर पार कैसे किया जाएगा।

विज्ञापन


इस उलझन में भगवान राम और लक्ष्मण बकदाल्भ्य मुनि के पास पहुंचे। मुनि ने भगवान राम का स्वागत किया और आने का प्रयोजन पूछा। राम ने कहा कि, हमें सेना सहित समुद्र पार करना है, इसके लिए कोई उपाय बताएं।
विज्ञापन


बकदाल्भ्य मुनि ने राम को विजया एकादशी करने का सुझाव दिया। शास्त्रों में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा गया है। इस वर्ष यह एकादशी 25 फरवरी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजया एकादशी व्रत की विधि बताते हुए मुनी ने कहा कि दशमी के दिन सोने, चांदी, तांबा अथवा मिट्टी का एक कलश स्थापित करके उस कलश को जल से भरें और उसमें पल्लव डालें।

इसके ऊपर भगवान विष्णु का सोने का एक विग्रह स्थापित करें। एकादशी के दिन प्रात: काल स्नान करें। माला, चन्दन, सुपारी तथा नारियल आदि के द्वारा कलश की पूजा करें।

एकादशी के दिन कलश के सामने भगवान की कथाओं का पाठ करें और रात में जागरण करके भजन कीर्तन करें। अगले दिन कलश को जल में प्रवाहित कर दें और कलश पर रखा सामान ब्रह्मण को दान कर दें।

भगवान राम ने इसी विधि से विजया एकादशी का व्रत किया। इस व्रत के प्रभाव से समुद्र पर सेतु निर्माण का कार्य सफल हुआ और राम सेना समेत लंका पहुंचकर रावण पर विजय प्राप्त करने में सफल हुए।


विजया एकादशी का पुण्य

पद्पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है उसे वाजपेय यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। स्कंद पुराण में बताया गया है कि इस व्रत से कठिन समस्याओं पर भी विजय प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed