{"_id":"67ee682c6fc917435c047672","slug":"vastu-tips-for-gifts-do-not-give-these-5-things-as-gifts-otherwise-it-can-bring-unrest-and-problems-in-life-2025-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips For Gifts: तोहफे में भूलकर भी न दें ये 5 चीजें, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं अशांति और मुश्किलें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Vastu Tips For Gifts: तोहफे में भूलकर भी न दें ये 5 चीजें, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं अशांति और मुश्किलें
Fri, 04 Apr 2025 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:04 PM IST
सार
What not to Gift as per Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से दुर्भाग्य, संघर्ष या रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को गिफ्ट देने से बचना चाहिए और अगर देना ही पड़े, तो इससे जुड़े दोषों को कैसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
गिफ्ट में कभी न दें ये चीजें
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब भी हम किसी को तोहफा देते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि यह सिर्फ औपचारिकता न लगे, बल्कि सामने वाले व्यक्ति को उस एहसास के साथ मिले, जो आपके प्यार और सम्मान को दर्शाता हो। लेकिन अगर वही गिफ्ट किसी अनजाने वास्तु दोष के कारण नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने लगे, तो? वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से दुर्भाग्य, संघर्ष या रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को गिफ्ट देने से बचना चाहिए और अगर देना ही पड़े, तो इससे जुड़े दोषों को कैसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
1. घड़ी
सबसे पहली चीज जो किसी को तोहफे में नहीं देनी चाहिए, वह है घड़ी। समय किसी के लिए भी अनमोल होता है, लेकिन घड़ी गिफ्ट करना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में बाधाएं या देरी आ सकती हैं। यदि आपको किसी को घड़ी गिफ्ट करनी ही हो, तो बदले में एक सिक्का जरूर लें, जिससे की इसका नकारात्मक प्रभाव पूरी तरह से ही खत्म हो जाए।
2. चाकू और कैंची
चाकू, कैंची जैसी धारदार वस्तुएं गिफ्ट करना रिश्तों में दरार डाल सकता है। यह मनमुटाव और कड़वाहट को बढ़ा सकता है। अगर आपको मजबूरी में किसी को चाकू या कैंची देना पड़े, तो सामने वाले से एक छोटा सिक्का ले लें, ताकि यह गिफ्ट न रहकर एक खरीददारी की तरह लगे और इसका नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाए।
विज्ञापन
3. रूमाल
कई लोग अपनी महिला मित्र को रूमाल गिफ्ट करते हैं। रूमाल देने का आइडिया भले ही साधारण लगे, लेकिन यह आंसुओं और दुख का प्रतीक माना जाता है। इसे गिफ्ट करने से रिश्तों में अनजाने में नकारात्मकता आ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि रूमाल को गिफ्ट में देने से बचा जाए।
4. मोती
मोती देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उतनी ही गहरी मान्यता इनके पीछे छिपी होती है। वास्तु के अनुसार, मोती गिफ्ट में देना अशुभ होता है क्योंकि यह दुख और आंसुओं का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको किसी को मोती देना ही है, तो सामने वाले से बदले में एक सिक्का जरूर ले लें, ताकि इसका वास्तु दोष समाप्त हो जाए।
5. काले रंग की चीजें
काला रंग जितना आकर्षक होता है, उतना ही इसे नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। विशेष रूप से शुभ अवसरों जैसे शादी, जन्मदिन या त्योहारों पर काले रंग की वस्तुएं गिफ्ट में देने से बचना चाहिए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में प्रवेश न करे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।