फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vaishakh Amavasya 2025 Date Amavasya Puja Vidhi Upay Rituals Mantra and Niyam in Hindi

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कर लें ये उपाय, पितरों को मिलेगा मोक्ष और आपका जीवन बनेगा सुखमय

Sat, 26 Apr 2025 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

वैशाख अमावस्या के दिन किया गया कोई भी धार्मिक कार्य कई गुना फलदायक होता है, विशेष रूप से पितरों की तृप्ति के लिए किए गए कार्य।

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Date Amavasya Puja Vidhi Upay Rituals Mantra and Niyam in Hindi
वैशाख अमावस्या उपाय - फोटो : adobe stock

विस्तार

Vaishakh Amavasya 2025: धर्मग्रंथों के अनुसार वैशाख मास शेषशायी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और ब्रह्माजी ने इसे सभी मासों में उत्तम सिद्ध किया है। यह पुण्यदायी माह माता की भांति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है व संपूर्ण देवताओं द्वारा पूजित धर्म, यज्ञ, क्रिया और तपस्या का सार है। ऐसा माना जाता है कि वैशाख अमावस्या के दिन किया गया कोई भी धार्मिक कार्य कई गुना फलदायक होता है, विशेष रूप से पितरों की तृप्ति के लिए किए गए कार्य। स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख अमावस्या पर स्नान, दान और पितृ तर्पण आदि करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद संतान, सुख-समृद्धि और रोगमुक्ति के रूप में प्राप्त होता है।

विज्ञापन


पवित्र नदी या सरोवर में स्नान
स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख अमावस्या के दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का क्षय होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर स्नान के बाद गंगाजल के छींटे लगा लेना भी पुण्यदायक होता है।
विज्ञापन


पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म
इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तिल, जल, दूध और पुष्प से तर्पण करना चाहिए। साथ ही विधिपूर्वक श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय को रोटी और गुड़ खिलाना
वैशाख अमावस्या के दिन गाय को रोटी, गुड़ और हरा चारा खिलाना पितृ तृप्ति का एक सरल और प्रभावी उपाय माना गया है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर कैसे जलाएं दीये? जानें विधि, मंत्र, और नियम

गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराना
पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन निर्धनों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराना पितृ तर्पण के समान फलदायी होता है। इससे पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और कुल में सुख-शांति बनी रहती है।



पीपल वृक्ष की पूजा और जल अर्पण
स्कंद पुराण के अनुसार पीपल वृक्ष में पितृ वास करते हैं। इसलिए इस दिन पीपल को जल चढ़ाकर दीपक जलाना और परिक्रमा करना अत्यंत शुभ होता है।

Zodiac Signs: बेहद जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं इन राशियों के जातक, भूलकर भी न लें पंगा

तिल दान और जल अर्पण
तिल का पितरों के साथ गहरा संबंध है। इस दिन तिल का दान और तिल मिश्रित जल से तर्पण करने से पितृगण अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उन्हें पितृयोनि से मुक्ति मिलती है।

Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, पाएं जीवन में समृद्धि और नौकरी में सफलता

काले तिल, वस्त्र और दक्षिणा का दान
वैशाख अमावस्या को काले तिल, सफेद वस्त्र, छाता, चप्पल, जल से भरा घड़ा और दक्षिणा का दान करने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे पितृदोष शांत होता है और जीवन में बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed