फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Tulsi Mala health benefits improves blood circulation and relieves mental stress

तुलसी माला धारण करने के फायदे: बढ़ता है रक्त संचार और मिलता है मानसिक तनाव से छुटकारा

Tue, 24 Nov 2020 07:05 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 24 Nov 2020 07:05 AM IST
सार

  • तुलसी की लकड़ी में पाया जाता है एक खास प्रकार का द्रव्य
  • तुलसी की माला धारण करने से बेहतर होता है रक्त संचार
  • तुलसी की माला मानसिक तनाव में भी दिलाती है राहत

विज्ञापन
Tulsi Mala health benefits improves blood circulation and relieves mental stress
तुलसी की माला धारण करने के फायदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण तुलसी को हरिवल्लभा भी कहा जाता है। भगवान विष्णु के भोग में विशेषतौर तुलसी का प्रयोग किया जाता है। तुलसी का धार्मिक महत्व होने  के साथ ही इसका आयुर्वेदिक महत्व भी माना गया है। कई औषधियों को बनाने में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। सर्दी जुकाम और मौसमी फ्लू में तुलसी के पत्तों का काढ़ा आदि बनाकर प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी की माला धारण करने का भी बहुत महत्व माना गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी की माला धारण करने  के कई स्वास्थय लाभ भी होते हैं। तुलसी की माला का धार्मिक महत्व होने के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। जानते हैं तुलसी की माला धारण करने के लाभ...
विज्ञापन

 

तुलसी की माला धारण करने का धार्मिक महत्व
तुलसी की माला गले में धारण करने से  मन और आत्मा दोनों में शुद्धता आती है। मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति होती है जिससे वह स्वयं को ईश्वर को करीब महसूस करता है, तुलसी की माला पहनने से मान-प्रतिष्ठा और सौभाग्य प्राप्त होता है। मन में सकारात्मकता का विकास होता है। तुलसी का माला पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, प्रतिदिन तुलसी के पत्ते का सेवन करने से शरीर से रोग दूर रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी की माला धारण करने का वैज्ञानिक महत्व और स्वास्थ्य लाभ

एक शोध में पाया गया है कि मस्तिष्क और शरीर को आपस में जोड़कर रखने में तुलसी की माला बहुत कारगर है। तुलसी की माला पहनने से हमारे शरीर के कुछ महत्वपूर्ण एक्यूप्रेशर पॉइंटस पर दबाव बनता है, जिससे मानसिक तनाव में दूर होने में सहायता मिलती है। तुलसी की लकड़ी में एक खास तरह का द्रव्य पाया जाता है जो मानसिक तनाव को दूर करता है। जिससे आपका मानिसक स्वास्थ्य अच्छा होता है। इसे धारण करने से शरीर में विद्युत शक्ति का प्रवाह बेहतर होता है। तुलसी माला धारण करने से विद्युत तरंगों के निकलने से हमारे शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है। तुलसी की माला शरीर के साथ लगी होने से कफ और वात दोषों से राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed