फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   thursday remedies for growth in job guruvar upay for money

Guruvar Upay: नौकरी मिलने में हो रही है परेशानी तो गुरुवार को जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय

Thu, 09 Dec 2021 07:48 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 07:48 AM IST
सार

Guruvar Upay: एक सुखी और खुशहाल जीवन जीने के लिए एक सफल और स्थिर नौकरी आवश्यक है। लेकिन कभी-कभी, हम बहुत मेहनत और प्रयास करने के बावजूद,  नौकरी पाने या अपने लिए करियर का अवसर और रास्ता तय करने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए गुरुवार से जुड़े कुछ खास उपाय जिससे आपको नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
thursday remedies for growth in job guruvar upay for money
Guruvar Upay (prateekatmak tasveer)

विस्तार

Guruvar Upay:  एक सुखी और खुशहाल जीवन जीने के लिए एक सफल और स्थिर नौकरी आवश्यक है। लेकिन कभी-कभी, हम बहुत मेहनत और प्रयास करने के बावजूद,  नौकरी पाने या अपने लिए करियर का अवसर और रास्ता तय करने में सफल नहीं हो पाते हैं। मौजूदा प्रतिस्पर्धाओं और संघर्षों के कारण सपनों की नौकरी पाना आसान नहीं है। इसका मुख्य कारण आपकी कुंडली में जुड़ी ग्रहों की बुरी स्थिति हो सकती है । लेकिन ज्योतिष नौकरी और करियर की सफलता के लिए कुछ प्रभावी ज्योतिषीय सुझाव देने में फायदेमंद साबित हुआ है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है।

विज्ञापन

गुरुवार की बात करें तो इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस दिन बृहस्पति देव की आराधना भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गुरु ग्रह जातक के जीवन में एक बहुत बड़ा कारक लेकर आता है। यदि गुरु बलवान होता है  तो धन, वैवाहिक जीवन या संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या नहीं होती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए गुरुवार से जुड़े कुछ खास उपाय जिससे आपको नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
  • यदि आप फिलहाल बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और चने की दाल का दान करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गुरवार के दिन माथे पर केसर और चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से धन प्राप्ति का रास्ता खुल जाता है।
  • गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से नौकरी-व्यवसाय में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। 
  • गुरुवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क कर उस पर दोमुखी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन हानि नहीं होती है। 
  • 11 गुरुवार भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से व्यापार में वृद्धि होने लगेगी। 
  • गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' या 'ॐनमो भगवते वासुदेवाय नमः' या 'ॐ बृहस्पते नमः' मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। हो सके तो प्रत्येक गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।
  • गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। एक मान्यता के अनुसार इस दिन नहाने के पानी में हल्दी का सेवन करना फलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed