फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Surya Grahan December 2020 these inauspicious yoga form in solar eclipse

Surya Grahan December 2020: 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, बन रहा है ये अशुभ योग, रहें सावधान

Wed, 09 Dec 2020 03:15 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 09 Dec 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan December 2020 these inauspicious yoga form in solar eclipse
सूर्यग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। भारत में ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा और 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। 

विज्ञापन


नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
विज्ञापन


बन रहा है यह खतरनाक योग
ज्योतिषीय दृष्टि के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है। वहीं राहु की दृष्टि देवगुरु बृहस्पति पर पड़ रही है। बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ स्थित हैं। जिन लोगों की जन्म कुंडली में पहले से ही गुरु चंडाल योग बना हुआ है उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण और ग्रहों की स्थिति के कारण दिसंबर से अप्रैल तक उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Solar Eclipse 2021 dates: साल 2021 में सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र

ये राशिवाले रहें सावधान
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण अशुभ प्रभाव मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि में पड़ेगा। ऐसी स्थिति में इन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान क्रोध और गलत कार्यों को करने से बचें।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक
सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है और ये ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। इस अवधि में कई चीजों का विचार किया जाता है। हिन्दू धार्मिक आस्था के केन्द्रों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं और जब ग्रहण समाप्त होता है तो गंगा जल से घर, मंदिर, मूर्तियों को शुद्ध किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed