Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sunday astrology remedies important for strong sun ravivar ke upay in hindi

Ravivar Ke Upay: रविवार को करें ये पांच अचूक उपाय, जीवन में भर जाएंगी खुशियां

Sun, 01 Sep 2024 07:05 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 01 Sep 2024 07:05 AM IST
सार

सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूूत करने के लिए शास्त्रों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताए गए हैं। रविवार के दिन ये उपाय करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बनती है।

विज्ञापन
Sunday astrology remedies important for strong sun ravivar ke upay in hindi
रविवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ravivar Ke Upay In Hindi: सनातन धर्म में मान्यता है कि रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से कई लाभ मिलते है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान प्राप्त होता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति चाहे जितनी भी मेहनत कर ले उसे सफलता नहीं मिलती है। साथ ही उसे मान-सम्मान के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूूत करने के लिए शास्त्रों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताए गए हैं। रविवार के दिन ये उपाय करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बनती है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से चमत्कारी उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन


रविवार के दिन करें ये खास उपाय

  • रविवार के दिन सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। अर्घ्य देते हुए आप 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।  
  • विज्ञापन
  • रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें। इससे आप जिस भी कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसके सफल होने की पूरी संभावना होती है। साथ ही रविवार के दिन आपको लाल रंग का वस्त्र भी पहनना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रविवार को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाएं। यह उपाय सूर्य देव के साथ माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है। इससे आपके घर में धन संपत्ति बढ़ती है।
  • रविवार के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए आप गुड़, दूध, चावल और कपड़े का कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी काम में सफल होते हैं।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो तो इसके लिए आप रविवार को बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और इस पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में बहा दें।
  • जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति के लिए आप रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जला दें। इसके लिए आप सरसों के ही तेल का उपयोग करें।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed