फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story for mahabharat duryodhana birth

महाभारत के खलनायक दुर्योधन के पैदा होने की कहानी चौंका देगी आपको

Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
story for mahabharat duryodhana birth

महाभारत युद्ध का खलनायक दुर्योधन को माना जाता है। इसका कारण यह है कि दुर्योधन की जिद्द और महत्वाकांक्षा के कारण बार-बार पांडवों को वन जाना पड़ा और कष्टपूर्ण जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


परिणाम यह हुआ कि कौरवों और पांडवों के मन में एक दूसरे के प्रति ऐसा जहर फैला कि महायुद्ध की तैयारी शुरु हो गई। दुनिया भर के देश दो भागों में बंट गए। एक पक्ष कौरवों के साथ था तो दूसरा पांडवों के और फिर एक ऐसा दिन आया जब दुनिया भर के योद्धा करुक्षेत्र के मैदान में इकट्ठा हुए और उनमें महायुद्ध हुआ।
विज्ञापन


इस युद्ध ने लाखों करोडों लोगों को मौत के घाट सुला दिया। यही कारण है कि दुर्योधन को महाभारत युद्ध का खलनायक कहा जाता है। कुछ ऐसी कथाएं मिलती हैं जिससे पता लगता है कि दुर्योधन के जन्म के समय ही यह तय हो गया था कि यह कुल का नाश करने वाला खलनायक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब दासी ने क‌िया गांधारी के गर्भ पर प्रहार

story for mahabharat duryodhana birth

महाभारत में ऐसी कथा है क‌ि ह‌स्त‌िनापुर के उत्तराध‌िकारी को लेकर पांडु और धृतराष्ट्र दोनों च‌िंत‌ित थे। दोनों ही चाहते थे क‌ि उनका पुत्र बड़ा हो ताक‌ि वह हस्त‌िनापुर का उत्तराध‌िकारी बने। गांधारी भगवान श‌िव की भक्त थी। उन्हें सौ पुत्रों की माता होने का आशीर्वाद प्राप्त था।

संयोग यह हुआ क‌ि पांडु की पत्नी और कुंती और धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी दोनों गर्भवती हुई। लेक‌िन भाग्य ने पांडु का साथ द‌िया और सबसे पहले पांडु के घर युध‌िष्‍ठ‌िर का जन्म हुआ।

इससे धृतराष्ट्र और उनकी पत्नी गांधारी बहुत दुःखी हुई। गांधारी को दुखी देखकर महर्ष‌ि व्यास ने कहा तुम्हें श‌िव जी का आशीर्वाद प्राप्त है इसल‌िए च‌िंत‌ित नहीं हो तुम सौ पुत्रों की माता बनोगी। समय ब‌ितता रहा और कुंती ने दूसरी बार गर्भ धारण क‌िया लेक‌िन गांधारी के गर्भ से बच्चे का जन्म नहीं हुआ।

इससे दुखी होकर गांधारी ने अपनी दासी को पेट पर वार करने के ल‌िए कहा। दासी ने महारानी की आज्ञा से पेट पर खूब प्रहार क‌िया। इससे गांधारी के गर्भ से मांस का एक प‌िंड ग‌िरा।

इस तरह पैदा हुआ दुर्योधन

story for mahabharat duryodhana birth

अपने गर्भ से ग‌िड़े प‌िंड को देखकर गांधारी रोने लगी। उसी समय महर्ष‌ि वेदव्यास वहां पहुंचे। व्यास जी ने गांधारी को सांत्वना देते हुआ कहा क‌ि तुम्हें रोने की जरुरत नहीं है इन्हीं प‌िंडों से सौ पुत्रों का जन्म होगा।

व्यास जी ने कहा क‌ि इस प‌िंड को सौ टुकडों में काट दो और सौ घडों में घी भरकर उनमें बंद करके रख दो। इससे सौ पुत्रों का जन्म होगा। गांधारी ने उस समय एक पुत्री की इच्छा भी जताई। इसल‌िए प‌िंड को एक सौ एक टुकडों में काटा गया।

नौ महीना बाद जब कुंती ने भीम को जन्म द‌िया। उसी समय एक घड़ा फूट और उसमें से दुर्योधन का जन्म हुआ। दुर्योधन के जन्म के साथ ही कुछ अजब घटनाएं होने लगी ज‌िससे राज पंड‌ित और व‌िदुर च‌िंत‌ित हो उठे।

दुर्योधन के जन्म के समय हुआ यह अपशकुन

story for mahabharat duryodhana birth

दुर्योधन के पैदा होते ही आसमान में काले बादल छा गए और राजमहल के पास आकर स‌ियार जोर जोर से रोने लगे। स‌ियारों की आवाज को सुनकर एक भय और अपशुगन का माहौल बनता जा रहा था।

स‌ियारों को सैन‌िक भगा देते लेक‌िन वह फ‌िर आकर रोने लगते। इसे देखकर राजपंड‌ितों ने कहा क‌ि बालक का जन्म अशुभ घड़ी में हुआ है और यह कुल का नाश करने वाला होगा। यह अगर राजमहल में रहा तो कुल का अंत हो जाएगा।

महामंत्री व‌िदुर ने धृतराष्ट्र को सलाह दी क‌ि इस बालक को अपने से दूर कर दें। लेक‌िन धृतराष्ट्र ने संतान मोह में ऐसा नहीं होने द‌‌िया और पर‌िणाम यह हुआ क‌ि दुर्योधन ने धीरे-धीरे महायुद्ध को आमंत्रण दे द‌‌िया और वही हुआ जो भाग्य चाहता था। दुर्योधन कुल का नाश करने वाला बन गया।

महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्‍थान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed