Somvati Amavasya 2020: सोमवती अमावस्या आज, जरूर आजमाएं ये टोटके, होगी धन वर्षा
Somvati Amavasya 2020: सोमवती अमावस्या 14 दिसंबर को है। अगहन माह में पड़ने वाली यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है। इसलिए यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इसके साथ सोमवती अमावस्या के दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस कारण यहां पर ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहण शाम 7 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा और 15 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब इस ग्रहण का समापन होगा। सोमवती अमावस्या कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है। इसलिए इस दिन शिवलिंग पर कच्चे दूध और दही से अभिषेक कर उन्हें काले तिले अर्पित करने से आपको विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही लें, साथ ही इसमें शहद मिलाएं और इससे भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। इससे आपके बने हुए काम पूरे होंगे।
सोमवती अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। इससे आप पर पितरों का अशीर्वाद बना रहेगा।
इस दिन आप भगवान गणेश को भी सुपारी चढ़ाएं। अमावस्या की रात को गणेश प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर इसे रख दें। इससे आपको लाभ होगा। साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग का त्रिकोण ध्वज वाला तिलक लगाएं। इससे आपके काम पूरे होंगे।
सोमवती अमावस्या की रात को किसी भी कुए में एक चम्मच दूध डाल दें और एक रुपए का सिक्का डाल दें। इससे आपके धन के रास्ते खुलेंगे। ध्यान रहे, इसे करते हुए आपको कोई देखे नहीं।