फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shiv parvati daughter story

पार्वती को पता नहीं चला और हो गया शिव की पांच बेटियों का जन्म

Tue, 29 Jul 2014 03:04 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
shiv parvati daughter story

सावन का महीना चल रहा है। इन दिनों भगवान शिव और देवी पार्वती से संबंधित कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में एक त्योहार है मधुश्रावणी।

विज्ञापन


यह त्योहार बिहार के मिथिला क्षेत्र में मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान शिव और पार्वती से संबंधित कई कथाएं सुनाई जाती हैं। इन्ही में एक है भगवान शिव की पांच बेटियों के जन्म की कथा।
विज्ञापन


पार्वती के साथ जलक्रीड़ा करते हुए यह क्या हुआ?

shiv parvati daughter story

एक समय की बात है महादेव देवी पार्वती के साथ एक सरोवार में जल क्रीड़ा कर रहे थे। उस समय संयोगवश महादेव का वीर्यस्खलन हो गया। महादेव ने वीर्य को एक बड़े से पत्ते पर रख दिया। महादेव की कृपा से उन वीर्य से पांच कन्याओं का जन्म हो गया है। लेकिन यह कन्या मनुष्य रुप में न होकर सर्प के रुप में थी।

पार्वती को इस रहस्य की जानकारी नहीं थी। लेकिन महादेव यह सब जानते थे कि उनके वीर्य से पांच नाग कन्याओं का जन्म हुआ है। इसलिए पुत्री मोह के कारण महादेव हर दिन उस सरोवर पर नाग कन्याओं के साथ खेलने आने लगे।

महादेव की पुत्री के बारे में पार्वती को ऐसे पता चला

shiv parvati daughter story

देवी पार्वती को शक हुआ कि महादेव इन दिनों हर दिन कहां चले जाते हैं। इसलिए एक दिन शिव जी के पीछे-पीछे सरोवर पर आ गई। सरोवर तट पर नागकन्याओं के साथ महादेव को खेलता देखकर पार्वती को क्रोध आ गया।

देवी पार्वती ने नाग कन्याओं को मारना के लिए अपना पैर उठाया तो महादेव ने कहा कि यह आपकी पुत्री है। पार्वती ने आश्चर्य से महादेव की ओर देखा। इसके बाद महादेव ने पार्वती को नाग कन्याओं के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर देवी पार्वती हंसने लगी।

विज्ञापन

महादेव की सर्प पुत्रियों के नाम

shiv parvati daughter story

महादेव ने बताया कि इन नाग कन्यओं का नाम है जया, विषहर, शामिलबारी, देव और दोतलि। महादेव ने कहा कि सावन में जो भी इन कन्याओं की पूजा करेगा उसे सर्प भय नहीं रहेगा और उनके परिवार के सदस्यों को भी सांप नहीं डंसेगा। यही कारण है कि सावन मास में इनकी पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed