फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shardiya navratri 2024 daan know Surya Grahan daan niyam in hindi

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि का पहला दिन, इन पांच चीजों के दान से मिलेगा आर्थिक लाभ

Tue, 01 Oct 2024 03:18 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 01 Oct 2024 03:18 PM IST
सार

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद नवरात्रि का पहला दिन, इन पांच चीजों के दान से मिलेगा आर्थिक लाभ

विज्ञापन
shardiya navratri 2024 daan know Surya Grahan daan niyam in hindi
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Surya Grahan 2024: जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। ये खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसे हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इस साल 2 अक्तूबर 2024 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 3 अक्तूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन पितृ अमावस्या है, जो पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का आखिरी दिन है। इससे अगले दिन 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। ऐसे में ग्रहण के बाद का दान नवरात्रि के पहले दिन कर सकते हैं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास और आर्थिक लाभ होगा। ऐसे में आइए दान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इन पांच चीजों का दान
  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। इसके बाद आप किसी जरूरतमंद को चने व गेहूं का दान कर सकते हैं। इस दौरान आप गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। इसे अति शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होते ही नवरात्रि शुरू होगी। ऐसे में आप बेसन के लड्डू और पेड़े का दान करें। मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं को लाल चूड़ियां व सुहाग का समान दान में देना चाहिए। इससे माता रानी बहुत प्रसन्न होती हैं।
  • इस दौरान आप कन्याओं को नई चुनरी व पुस्तक भी दान में दे सकती हैं। इससे दुख और दरिद्रता दूर होती है। मान्यता है कि नवरात्रि में पीला वस्त्र दान करने से सेहत सामान्य रहती है।
  • हिंदू धर्म में केले का दान करना लाभदायक माना जाता है। आप नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नौ दिनों में केले का दान कर सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही घर में बरकत और धन धान्य में वृद्धि होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed