फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sharad Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat and Importance of Purnima in Hindi

Sharad Purnima 2024: कब है शरद पूर्णिमा? जान लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 23 Sep 2024 07:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 07:53 AM IST
सार

Sharad Purnima 2024 Shubh Muhurat: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा शारदा पूर्णिमा व्रत और क्या है शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Sharad Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat and Importance of Purnima in Hindi
शरद पूर्णिमा 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Sharad Purnima 2024 Date: हर साल शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। शरद पूर्णिमा की रात बहुत खास मानी जाती है। इस रात चांद पूरी तरह से चमकता है यानी की चांद 16 कलाओं से पूर्ण रहता है।  मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें से धरती पर अमृत वर्षा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा शारदा पूर्णिमा व्रत और क्या है शुभ मुहूर्त। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


विज्ञापन

Sharad Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat and Importance of Purnima in Hindi
शरद पूर्णिमा 2024 - फोटो : freepik

शरद पूर्णिमा 2024 तिथि 
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 16 अक्टूबर, रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर 
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अक्टूबर, सायं 04 बजकर 55 मिनट पर  
शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चन्द्रोदय का समय 05 बजकर 05 मिनट रहेगा। 

Sharad Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat and Importance of Purnima in Hindi
शरद पूर्णिमा 2024 - फोटो : शरद पूर्णिमा 2024

शरद पूर्णिमा का महत्व
शरद पूर्णिमा की रात बहुत खास मानी जाती है। इस रात चंद्रमा पूरी तरह चमकता है यानी चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है।  मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें से धरती पर अमृत वर्षा होती है। इस रात लोग खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखते हैं। इससे सात्विकता में अमृत मिल जाएगा। इस अमृत युक्त दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

Sharad Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat and Importance of Purnima in Hindi
शरद पूर्णिमा 2024 - फोटो : amar ujala

शरद पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां
शरद पूर्णिमा के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें। 

  • शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी मांस या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको प्याज और लहसुन खाने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन सफेद कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है। 
  • शारदा पूर्णिमा के दिन घर में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed