शनि जयंती 2020: शनि जयंती के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, जानें क्या करें क्या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि जयंती के दिन क्या करें....
दान
- शनि जयंती के दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए तेल का दान करना चाहिए।
शनि देव की पूजा
- शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनि देव को नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनि चालीसा का पाठ भी किया जाता है।
शनिवार को करें भगवान शनि की आरती, स्तुति और मंत्र जप, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद
हनुमान जी की पूजा
- शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक कथाओं के अनुसार शनि देव ने हनुमान जी को ये वचन दिया है कि आपके भक्तों पर पर मेरी बुरी नजर नहीं पडे़गी। हनुमान जी की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और संकटों से छुटकारा मिलता है।
इस वचन के कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व
व्रत रखें और शनि देव को भोग लगाएं
- शनि जयंती के दिन शनि देव को भोग अवश्य लगाएं। अगर इस दिन संभव हो तो व्रत भी रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए शनि जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए.....