हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। शनिवार को शनि देव की पूजा करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
इस वचन के कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित
- मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शनिवार को भी हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार एक वचन के कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
शनि देव ने दिया था वचन
- धार्मिक कथाओं के अनुसार रावण ने शनि देव को लंका में बंधी बनाकर रखा था। हनुमान जी ने शनि देव को रावण के बंधन से मुक्त करवाया था। शनि देव ने तब हनुमान जी को वचन दिया था कि मेरा अशुभ प्रभाव आपके भक्तों पर कभी भी नहीं पड़ेगा।
शनिवार को हनुमान जी की पूजा
- शनि देव ने हनुमान जी से कहा, जो भी भक्त शनिवार को मेरी पूजा के साथ आपकी पूजा करेंगे उनकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाएंगी। धार्मिक कथाओं के अनुसार शनि देव के इस वचन के कारण ही शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
शनिवार के दिन करें ये काम
- हनुमान चालीसा का पाठ नियमित करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्रयास करें। शनिवार के दिन सुंदरकांड के पाठ करने से भी विशेष लाभ होता है। हनुमान जी की पूजा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन आनंद से भर जाता है।