फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan 2025 chant shiv mantra according to zodiac sign for success

Sawan 2025: सावन माह में राशि अनुसार कौन सा शिव मंत्र का जाप करना आपके लिए रहेगा शुभ

Sat, 12 Jul 2025 02:17 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

ऐसी मान्यता है कि सावन में शिवजी के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति,अच्छी सेहत और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
sawan 2025 chant shiv mantra according to zodiac sign for success
सावन में मंत्रों क जाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-आराधना, तप, ध्यान और मंत्रों का जाप करना बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस वर्ष सावन का महीना पूरे 30 दिनों का होगा जिसमें चार सोमवार व्रत आएंगे। 9 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता हैं और इस माह में जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है। उसकी हर एक मनोकामना पूरी होती है। सावन माह में किया जाने वाला जप, तप और दान का विशेष महत्व होता है। इस माह में हर दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के साथ मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में शिवजी के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति,अच्छी सेहत और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सावन के महीने  में राशि के अनुसार कौन-कौन से मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों में वृद्धि होगी और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा। 

विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस पूरे सावन माह में शिवजी का जलाभिषेक करने के दौरान ऊं कालभैरवाय नम: का जाप करना शुभ फलदायी होगा। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को जीवन में भौतिक सुख-सुविधा और धन-दौलत, संपत्ति और सुखी वैवाहिक जीवने के लिए ऊं भोलेनाथाय नम: का जाप करना अत्यंत ही शुभ फलदायी साबित होगा। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन माह में ऊं गोविंदाय नम: मंत्र का विशेष रूप से जाप करना है लाभकारी होगा। इस मंत्र के जाप से कार्यों में आ रही रुकावटें होती हैं दूर।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को सावन माह में ऊं चंद्रमौलेश्वराय नम: का जाप करना अच्छा होता है। इससे मानसिक शांति और सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होती है।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए, करियर में तरक्की और व्यापार में सुख-समृद्धि पाने के लिए ऊं नम: शिवाय रुद्राय नम: मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए पूरे सावन माह में ऊं नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप करना शुभ फलों में वृद्धि करता है। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सावन के महीने में ऊं त्रिलोकेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना शुभफलदायी साबित होता है। 

First Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर करें इस विधि से पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

वृश्चिक राशि
सावन के पवित्र महीने में वृश्चिक राशि के लोगों को ऊं मृत्युंजयाय नम: मंत्र का जाप करना शुभ होगा। 

धनु राशि
धनु रााशि के जातकों के लिए सावन माह में ऊं नम: शिवाय गुरु देवाय नम: का जाप करना फलदायी होगा।

Sawan 2025: भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 10 वस्तुएं, सावन में अर्पण करने से मिलती है कृपा

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को सावन के महीने में ऊं हौं जूं स: मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी साबित होगा। इस मंत्र के जाप करने से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ साबित होगा। 

Lord Shiva: भगवान शिव को क्यों कहते हैं आदिश्वर, आदिदेव, महादेव और आदिगुरु?

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं त्रिलोकनाथाय नम: मंत्र का जाप करना शुभ और फलदायी साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed