फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva

Sawan 2024 Upay: सावन के महीने में भोलेनाथ को करना चाहते हैं प्रसन्न, जरूर करें बेलपत्र से जुड़े उपाय

Wed, 24 Jul 2024 01:07 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

Belpatra Upay: किसी भी ईश्वर की पूजा उन्हें  को कुछ अर्पित किए बिना पूरी नहीं होती। भगवान शिव बहुत सरल और भोले हैं, और वे ज़्यादा अपेक्षा नहीं करते, उन्हें आप बस 'बेलपत्र' चढ़ाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। बेल पत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva
सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

Sawan mein Karein Belpatra ke Upay: सावन का महीना शुरू हो चुका है। जैसा कि सब जानते हैं कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से की जाती है। किसी भी ईश्वर की पूजा उन्हें  को कुछ अर्पित किए बिना पूरी नहीं होती। भगवान शिव बहुत सरल और भोले हैं, और वे ज़्यादा अपेक्षा नहीं करते, उन्हें आप बस 'बेलपत्र' चढ़ाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। बेल पत्र को संस्कृत में बिल्व पत्र के नाम से भी जाना जाता है। ‘बिल्व’ शब्द का अर्थ है बेल का पेड़ और ‘पत्र’ का अर्थ है पत्ता। जब हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो बेल पत्र सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि बेल पत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। तीन पत्तों वाला बेल पत्र त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, बेल पत्र के तीन पत्ते भगवान शिव की तीन आँखों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। जैन धर्म के लोग भी बेल पत्र को शुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने इसी पेड़ के नीचे निर्वाण प्राप्त किया था। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र सबसे प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास में बेलपत्र द्वारा किए गए उपाय से घर में सुख समृद्धि आती है और भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बेलपत्र से जुड़े उपायों के बारे में। 

विज्ञापन

Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva
सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला

विवाह के लिए उपाय 
यदि आपके विवाह के योग बन रहे हैं लेकिन बार बार विवाह टल जाता है, ऐसे में सावन माह में आप बेलपत्र से जुड़ा ये उपाय जरूर करें। सावन सोमवार से लेकर 5 सोमवार तक शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र चढ़ते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करें। इसके साथ भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva
सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न - फोटो : istock

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 
सावन के महीने में अपनी उम्र के बराबर संख्या में बेलपत्र लें। अब एक-एक बेलपत्र को कच्चे दूध में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ध्यान रखें कि आपने बेलपत्र चिकनी तरफ से चढ़ाया हो। यह उपाय आप कम से कम 7 सोमवार तक करें। शीघ्र ही संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।  

विज्ञापन

Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva
सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न - फोटो : istock

रोग मुक्ति का उपाय 
यदि आपके घर में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से रोगग्रस्त है तो सावन के महीने में बेलपत्र का यह उपाय आपके लिए कारगर साबित होगा। तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें पीला चंदन और 108 बेलपत्र इसमें डाल दें। इसके बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाते रहें और साथ ही  एक-एक बेलपत्र चढ़ाते रहें और रोगी व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते रहें। 

Sawan 2024 Know the upay remedies measures totke of Belpatra or Bilvapatra to Please Lord Shiva
सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न - फोटो : Istock

आर्थिक तरक्की के लिए उपाय 
अगर आप अथक प्रयास कर रहे हैं तो सावन के महीने में बेलपत्र का यह उपाय आपके काम आ सकता है। सावन के 5 सोमवार आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और उन बेलपत्र को पर्स या फिर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त संभव हो तो बेलपत्र का पेड़ घर में लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में भी सुख समृद्धि बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed