फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sakshi gopal orisha

उस आत्मा के मूर्ति में प्रवेश करते ही बदल गई मूर्ति की सूरत

Mon, 12 May 2014 04:30 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
sakshi gopal orisha
भगवान राम हों या श्री कृष्ण। राधा या सीता सभी परमात्मा के स्वरुप हैं। इन्होंने कुछ खास उद्देश्य को पूरा करने के लिए सामान्य मानवी रुप धारण किया था।
विज्ञापन


यह घटना भी ठीक उसी प्रकार की है जब एक देवी ने सामान्य कन्या के रुप में जन्म लेकर लीलाएं दिखानी शुरु की और इसका अंत ऐसा हुआ कि देखने वाले हैरान रह गए। यह घटना है भगवान श्री कृष्ण की नगरी जगन्नाथ पुरी की।

इसके बाद हुई अजब घटना हुई

sakshi gopal orisha

जगन्नाथ पुरी में भगवान श्री कृष्ण का एक मंदिर है जिसे साक्षी गोपाल के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि एक बार भक्त की गवाही देने के लिए भगवान गोपाल जी वृंदावन से उड़ीसा के फुलअलसा आए थे।

फुलअलसा में स्थित हुए गोपाल जी के विग्रह को कटक के राजा पुरी ले आए और यही पर साक्षी गोपाल जी को स्थापित कर दिया। लेकिन इसके बाद से ऐसा होने लगा कि जगन्नाथ जी को जाने वाला भोग गोपाल जी पहले ही भोग लगा लेते थे।

जगन्नाथ जी ने एक रात राजा को सपने में यह बात बताई तो राजा ने साक्षी गोपाल जी को पुरी से 16 किलोमीटर दूर ले जाकर एक मंदिर में स्थापित कर दिया। इसके बाद हुई अजब घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

और बदल गई उस मूर्ति की सूरत

sakshi gopal orisha

पुरी से दूर जाने पर गोपाल जी राधा से भी दूर हो गए। राधा जी का मन भी गोपाल जी के बिना नहीं लग रहा था। इसलिए साक्षी गोपाल मंदिर के पुजारी की कन्या के रुप में राधा जी ने जन्म लिया। इस कन्या का नाम पुजारी जी ने लक्ष्मी रखा। जब यह कन्या कुछ बड़ी हुई तो अजब सी लीलाएं होने लगी।

कभी गोपाल जी के मंदिर को सुबह खोलने पर लक्ष्मी के वस्त्र आभूषण मिलते तो कभी लक्ष्मी के कमरे से गोपाल जी की मालाएं मिलती। यह बात जब कटक के राजा के पास पहुंची तो पंडितों की सलाह पर गोपाल जी के पास राधा की मूर्ति स्थापित करने का विचार किया गया।

मूर्ति के स्थापित होते ही लक्ष्मी ने प्राण त्याग दिए और राधा की मूर्ति में लक्ष्मी की आत्मा समा गई। लोगों ने देखा कि राधा की मूर्ति की सूरत बदल गई है वह बिल्कुल पुजारी जी की कन्या लक्ष्मी जैसी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed