फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Rama Ekadashi 2024 Date Time Puja Muhurat And Parana Time of vrat

Rama Ekadashi 2024 Date: अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी आज, जानें पूजा और पारण करने का मुहूर्त

Mon, 28 Oct 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 07:38 AM IST
सार

अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन है। कार्तिक मास की यह एकादशी धनतेरस से एक या दो दिन पहले पड़ती है। इस एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
Rama Ekadashi 2024 Date Time Puja Muhurat  And Parana Time of vrat
कार्तिक मास की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rama Ekadashi 2024: आज यानी 28 अक्तूबर को अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी है। आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। कार्तिक मास की यह एकादशी धनतेरस से एक या दो दिन पहले पड़ती है। इस एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग रमा एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उनके सभी पाप मिट जाते हैं और उन्हें विष्णु लोक में स्थान मिलता है। आइए जानते हैं अक्तूबर माह की अंतिम एकादशी यानी रमा एकादशी कब है। इस एकादशी का पूजा मुहूर्त और पारण मुहूर्त किस समय है?

विज्ञापन


एकादशी  अक्तूबर 2024
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 27 अक्तूबर, रविवार,  प्रातः  5:23 बजे से 
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 28 अक्टूबर, सोमवार,  प्रातः 10:31 बजे  ऐसे में आखिरी एकादशी व्रत अक्टूबर माह में होगा। उदया तिथि क अनुसार 28 अक्तूबर का रमा एकादशी मनाई जाएगी। 
विज्ञापन


2 शुभ योग में रमा एकादशी 
रमा एकादशी के दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पहला ब्रह्म योग सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा और उसके बाद ऐंद्र योग आरंभ होगा जो पूरे दिन रहेगा। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3: 24 मिनट तक है और उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमा एकादशी पूजा मुहूर्त
रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा सूर्योदय के समय प्रातः 06:30 बजे से कर सकते हैं। 

रमा एकादशी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: प्रातः 06:24 से प्रातः 07:49 तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: प्रातः07:49 से प्रातः 09:15 तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: प्रातः 09:15 से प्रातः10:40 तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 12:06 से दोपहर 01:31 तक
चर-सामान्य मुहूर्त: सायं 04:23 से  सायं 05:48 तक

रमा एकादशी पारण समय
रमा एकादशी व्रत का पारण 29 अक्तूबर मंगलवार को करेंगे। पारण का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक है। पारण वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। 


रमा एकादशी का महत्व
रमा एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से ब्रह्म हत्या का दोष भी मिट जाता है। जो कोई रमा एकादशी व्रत की कथा सुनता या पढ़ता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन के अंत में व्यक्ति स्वर्ग जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed