फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ram Mandir trust Know About how a trust works

Ram Mandir Trust: जानें कैसे काम करता है एक मंदिर का ट्रस्ट, क्या हैं नियम और कायदे

Wed, 05 Feb 2020 12:52 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 05 Feb 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir trust Know About how a trust works
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया है। कैबिनेट की बैठक में एक स्वायत्त ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। उन्होंने कहा कि 67.03 एकड़ भूमि इस ट्रस्ट को दे दी जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर का निर्माण होगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को राम मंदिर ट्र्स्ट बनाने के लिए 9 फरवरी तक का समय दिया था। आपके मन में यह जिज्ञासा होगी कि एक मंदिर का ट्रस्ट कैसे कार्य करता है, इससे जुड़े हुए नियम और कानून क्या हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे काम करता है ट्रस्ट
ट्रस्ट जिसे हिन्दी में न्यास कहते हैं। यह मंदिर कि एक प्रशासनिक बॉडी होती है। ट्रस्ट में चेयरमैन और सेक्रेटरी का पद होता है। चेयरमैन का चुनाव होता हैं। ट्रस्ट के सदस्यों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चुना जाता है। मंदिर ट्रस्ट को कानूनन चंदे की राशि का कोई टैक्स नहीं देना होता है। ट्रस्ट के फैसलों या किसी अन्य काम में सरकार कोई दखल नहीं देती है। ट्रस्ट अपना खर्च बोर्ड सदस्यों की सहमति से करता है। लेकिन राम मंदिर ट्र्स्ट में कुल 15 सदस्य होंगे, जिनमें 9 स्थायी और 6 सदस्य नॉमिनेटेड होंगे। 

ऐसे बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट
केंद्र सरकार को पहले राम मंदिर ट्रस्ट के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में लाना होगा, जहां ट्रस्ट का संविधान का खाका और उसके सदस्यों की जानकारी जैसी अहम चीजें बतानी होंगी। इस ट्रस्ट में कौन-कौन सदस्य होंगे, यह कैसे काम करेगा और राम मंदिर निर्माण कैसे होगा, ये सारी बातें कैबिनेट की बैठक में ही तय होंगी। वित्तीय शक्तियां भी इसी ट्रस्ट के पास होंगी और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खर्च की पूरी निगरानी ट्रस्ट करेगा। ऐसे में केंद्र सरकार इस ट्रस्ट के लिए संसद में बिल भी ला सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed