{"_id":"5f210c168ebc3e63dc765764","slug":"ram-janm-bhoomi-ayodhya-famous-ram-temple-hanumangadhi-kanak-bhawan-sita-rasoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर के अलावा ये हैं प्रमुख धार्मिक स्थल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अयोध्या में राम मंदिर के अलावा ये हैं प्रमुख धार्मिक स्थल
Wed, 05 Aug 2020 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर, अयोध्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दोपहर के शुभ मुहूर्त 12 बजकर 15 मिनट 15 सेकंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के साथ ही औपचारिक रूप से मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह देश का सबसे शानदार और खूबसूरत मंदिर होगा। राम मंदिर बन जाने के बाद यहां पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान राम के दर्शन करने के लिए आएंगे। अयोध्या में राम मंदिर के अलावा भी कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जिसका काफी महत्व है। आइए जानते हैं अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में...
विज्ञापन
- हनुमानगढ़ी - अयोध्या में जितना महत्व राम मंदिर है उतना ही हनुमान गढ़ी का भी है। अयोध्या में राम भगवान के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी में राम भक्त हनुमानजी के दर्शन करते हैं। मान्यता है जब भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे तो उन्होंने हनुमानजी को रहने के लिए इसी स्थान पर रहने की आज्ञा दी थी। इस मंदिर में 76 सीढ़ियों के चढ़ने के बाद हनुमानजी के दर्शन होते है।
- सरयू तट- हिंदू धर्म में गंगा का विशेष स्थान होता है। अयोध्या सरयू नदी के तट पर स्थित है। यहां हजारों के संख्या में राम भक्त स्नान करने के बाद भगवान राम के दर्शन करते हैं।
- राजा मंदिर- सरयू नदी के किनारे कई मंदिर बने हुए है जिसमें से राजा मंदिर एक है। इस मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है। यहां भी लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं।
- दन्तधावन कुंड- अयोध्या में एक ऐसा कुंड भी है जहां पर भगवान राम सुबह-सुबह अपने दांतों की साफ सफाई किया करते थे। इस कुंड को दंतधावन कुंड के नाम से जाना जाता है।
- कनक भवन- अयोध्या में एक ऐसा स्थान भी है जहां की अनोखी वास्तुकला सभी को मन मोह लेती है। इसे कनक भवन के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि जब माता सीता प्रभु राम से विवाह करने के बाद अयोध्या आयी थीं तब उन्हें यह भवन उपहार में दिया था।
- राजा दशरथ महल- अयोध्या में राजा दशरथ महल भी है जहां भगवान राम का बचपन बीता था। इसी भवन में प्रभु राम अपने भाइयों संग खेला करते थे। इस महल का परिसर काफी बड़ा है। जहां पर हजारो लोग एकत्र होकर भजन कीर्तन करते हैं।
- सीता रसोई- अयोध्या में सीता रसोई भी आस्था का बड़ा केन्द्र है। इस जगह पर माता सीता की रसोई हुआ करती थी। राम भक्त यहां के भी दर्शन किया करते हैं।
- दिगंबर जैन मंदिर- अयोध्या का जितना महत्व हिंदूओं के लिए है उतना ही जैन समुदाय के लिए भी आस्था का बड़ा केंद्र है। माना जाता है कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म भी अयोध्यानगरी में ही हुआ था। यहां पर स्वामी ऋषभदेव की भव्य प्रतिमा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन