फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   pitru paksha date 2022 mahalaya amavasya kab hai sarv pitru amavasya importace shradh vidhi and significance

Mahalaya Amavasya 2022 : कब है महालया अमावस्या, जानिए तिथि और महत्व

Thu, 08 Sep 2022 12:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 12:05 PM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तक का पक्ष 'महालय' श्राद्ध पक्ष कहते है। महालया अमावस्या पर पितृपक्ष समाप्त होता है। श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण,पिंडदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
pitru paksha date 2022 mahalaya amavasya kab hai sarv pitru amavasya importace shradh vidhi and significance
Mahalaya Amavasya 2022: पितृपक्ष के दौरान महालया अमावस्या का विशेष स्थान माना गया है,इस सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahalaya Amavasya 2022: 10 सितंबर 2022 से पितृपक्ष आरंभ होने जा रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरदेव स्वर्ग से अपने प्रियजनों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी लोक आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तक का पक्ष 'महालय' श्राद्ध पक्ष कहते है। महालया अमावस्या पर पितृपक्ष समाप्त होता है। श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण,पिंडदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष के दौरान महालया अमावस्या का विशेष स्थान माना गया है,इस सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार पितृ पक्ष पर महालया अमावस्या 25 सिंतबर को है। इस दिन सभी पितरों का तर्पण,पिंडदान, श्राद्ध करते हुए पितरों की विदाई की जाती है। आइए जानते हैं महालया अमावस्या तिथि का महत्व।

विज्ञापन


महालया अमावस्या तिथि 2022 
महालया अमावस्या जिसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहते हैं पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार महालया अमावस्या तिथि की शुरुआत 25 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजरकर 12 मिनट पर होगी जो 26 सितंबर को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगी। पितरों की पृथ्वी से विदाई करने के बाद मां शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन


महालया अमावस्या का महत्व 
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में अमावस्या तिथि को पितरों का तर्पण करने का खास होता है। पितृ पक्ष के दौरान आश्विन माह की अमावस्या तिथि को महालया अमावस्या या सर्वपितृ अमावस्या के नाम जाना जाता है। यह पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन पितरों को तर्पण देते हुए उन्हें तरह-तरह के पकवान बनाकर उन्हे तृप्ति किया जाता है। परिजनों की सेवा भाव से प्रसन्न होकर पितर देव पृथ्वी पर जीवित अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हुए पितरों लोक में प्रस्थान करते हैं। महालया अमावस्या पर भोजन बनाकर कौए, गाय और कुत्ते को निमित्त देकर ब्राह्राण को भोज करवाते हुए उन्हें दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। सर्वपितृ अमावस्या पर उन पितरों को तर्पण किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि मालूम न हो या फिर किसी कारण से अपने पूर्वजों का श्राद्ध न कर पाएं तो इस तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृ पक्ष में श्राद्ध 2022 की तिथियां
10 सितंबर 2022: पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद माह, शुक्ल पूर्णिमा
10 सितंबर 2022:  प्रतिपदा श्राद्ध, अश्विन माह, कृष्ण प्रतिपदा
11 सितंबर 2022:  अश्विन माह, कृष्णा द्वितीया
12 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण तृतीया
13 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण चतुर्थी
14 सितंबर 2022:   अश्विन माह, कृष्ण पंचमी
15 सितंबर 2022:    अश्विन माह, कृष्ण षष्ठी
16 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण सप्तमी
18 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण अष्टमी
19 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण नवमी
20 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण दशमी
21 सितंबर 2022:   अश्विन माह, कृष्ण एकादशी
22 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण द्वादशी
23 सितंबर 2022:अश्विन माह, कृष्ण त्रयोदशी
24 सितंबर 2022:अश्विन माह, कृष्ण चतुर्दशी
25 सितंबर 2022: अश्विन माह, कृष्ण अमावस्या, महालया अमावस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed