फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा की रात करें ये कार्य, लक्ष्मी कृपा का योग बनेगा

Tue, 30 Dec 2025 10:51 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Dec 2025 10:51 PM IST
सार

Paush Purnima 2026 पर बन रहे शुभ योग इसे बेहद खास बना रहे हैं। जानें पौष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व, पवित्र स्नान, दान और वो उपाय जो लक्ष्मी कृपा और मानसिक शांति दिलाते हैं।

विज्ञापन
Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi
पौष पूर्णिमा उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Paush Purnima Upay: हिंदू पंचांग में पौष मास की पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र और फलदायी तिथि माना जाता है। यह दिन आध्यात्मिक शुद्धि, दान-पुण्य और भगवान की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। पूर्ण चंद्रमा की यह तिथि न केवल चंद्र देव की कृपा का प्रतीक है, बल्कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का भी श्रेष्ठ अवसर मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा के साथ किए गए कर्म जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और मन को शांति प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
विज्ञापन

साल 2026 की पहली पूर्णिमा कई शुभ योगों के साथ पड़ रही है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। कहा जाता है कि पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और शास्त्रों में बताए गए उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही, यह दिन स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए भी विशेष फल देने वाला माना गया है। ऐसे में इस पावन अवसर पर कुछ खास उपाय अपनाकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2026 में कब है सकट चौथ, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी? जानें पूरे महीने की व्रत त्योहार की लिस्ट

Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi
पौष पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पौष पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा की तिथि 2 जनवरी को शाम 6:53 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 3 जनवरी को दोपहर 3:32 बजे होगा। उदया तिथि को मान्यता दिए जाने के कारण स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए 3 जनवरी 2026 का दिन सबसे उत्तम माना जाएगा। इस दिन किए गए धार्मिक कार्य विशेष फल प्रदान करते हैं।

Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi
रोग निवारण के लिए अमृत खीर का उपाय - फोटो : instagram

रोग निवारण के लिए अमृत खीर का उपाय
यदि घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है या स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है, तो पौष पूर्णिमा की रात एक विशेष उपाय किया जा सकता है। इस दिन चावल से बनी खीर तैयार करें और उसे चांदी या कांच के बर्तन में रखकर ऐसी जगह रखें, जहाँ चंद्रमा की रोशनी सीधे उस पर पड़े। आधी रात के बाद पूरे परिवार के साथ इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। मान्यता है कि यह उपाय स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु प्रदान करता है।

Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi
धन वृद्धि के लिए कौड़ी और हल्दी का उपाय - फोटो : Adobe stock

धन वृद्धि के लिए कौड़ी और हल्दी का उपाय
अगर मेहनत के बावजूद धन नहीं टिक पा रहा है या आय के साधन सीमित हैं, तो पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौड़ियां लें और उन पर हल्दी से तिलक करें। इन्हें माता लक्ष्मी को अर्पित कर उनके बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। अगले दिन कौड़ियों को लाल रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

Paush Purnima 2026 Date Significance Astrology Tips and Remedies to Please Maa Lakshmi
पारिवारिक कलह से मुक्ति का उपाय - फोटो : adobe stock

पारिवारिक कलह से मुक्ति का उपाय
घर में यदि बार-बार तनाव या आपसी विवाद की स्थिति बनी रहती है, तो पौष पूर्णिमा की रात चंद्र देव को अर्घ्य देना लाभकारी माना जाता है। इसके लिए चांदी के पात्र में जल, थोड़ा कच्चा दूध, चीनी और सफेद फूल मिलाएं। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय घर में सुख-शांति की कामना करें। यह उपाय मानसिक शांति देता है और पारिवारिक सौहार्द बढ़ाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed