फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   paush purnima 2022 upay astro tips for growth money wealth and prosperity

Paush Purnima 2022 Upay: पौष पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 आसान उपाय, धन-दौलत में होगा इजाफा

Mon, 17 Jan 2022 08:30 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Jan 2022 08:30 AM IST
सार

Paush Purnima 2022 Upay: 17 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस तिथि पर मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण कथा और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है।

विज्ञापन
paush purnima 2022 upay astro tips for growth money wealth and prosperity
Paush Purnima 2022 Upay: पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इसके पाठ करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Paush Purnima 2022 Upay: हिंदू धर्म में कई ऐसे त्योहार-व्रत आते हैं जिसमें स्नान, दान, तप और जाप करने के विशेष महत्व होता है। इसी में पूर्णिमा तिथि खास तिथि मानी गई है। पंचांग के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि आती है ऐसे में पौष माह की पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी को है, जिसके बाद नया माह माघ आरंभ हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी 2022 को सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगी। इस पौष पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग नाम का शुभ योग बन रहा है। माना जाता है सर्वार्थ सिद्धियोग में किया गया शुभ कार्य जरूर सफल होता है।  पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस तिथि पर मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण कथा और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है। पूर्णिमा तिथि पर व्रत,स्नान और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने और धन-दौलत में बढ़ोतरी करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर जीवन में सुख और समृद्धि को प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

1- पौष पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह और शाम के समय देवी लक्ष्मी की आराधना जरूर करें। पूजा में देवी लक्ष्मी को कमल का फूल, कमलगट्टे, मिठाई और खीर का भोग लगाकर महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।
विज्ञापन


2- पौष पूर्णिमा की रात को चंद्रमा के दर्शन करने और मां लक्ष्मी पूजा के बाद रात को 11 कौड़ियां लेकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। पूर्णिमा का रात इस उपाय से धन- दौलत और मान सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इसके पाठ करने से देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है।

4- पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के समक्ष घी का अखंड दीपक जलाएं। इस दिन दीपदान करना शुभ माना गया है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आसमान के नीचे सांयकाल घरों, मंदिरों, पीपल के वृक्षों तथा तुलसी के पौधों के पास दीप प्रज्वलित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed