फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   parivartani ekadashi vrat

धन एवं मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी

Mon, 16 Sep 2013 08:59 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 16 Sep 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
parivartani ekadashi vrat

आज भाद्र शुक्ल एकादशी तिथि है। इस एकादशी का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार इस दिन चतुर्मास की अवधि में योगनिद्रा में सो रहे भगवान विष्णु करवट बदलते हैं।

विज्ञापन


इसलिए इसे परिवर्तनी एकादशी अथवा पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस वर्ष चतुर्मास का आरंभ 19 जुलाई से हुआ है और 13 नवंबर को समाप्त होगा।

पद्म पुराण में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि इस एकादशी के दिन विष्णु के वामन रूप की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि भगवान इन चार महीनों में वामन रूप में पाताल में निवास करते हैं।
विज्ञापन


इस हफ्ते का राशिफल पढें


जो लोग मोक्ष की चाहत रखते हैं उन्हें इस एकादशी का व्रत रखकर श्रद्घापूर्वक व्रत का पालन करना चाहिए। इस दिन भगवती लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है क्योंकि परिवर्तनी एकादशी के दिन दिन इन्द्र सहित सभी देवताओं ने व्रत रखकर देवलोक पर पुनः अधिकार पाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन देवी लक्ष्मी एवं वामन की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत से वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता जिससे व्रती को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed