फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Navratri 3rd Day Aarti Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics In Hindi

Navratri 3rd Day Aarti: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, इस आरती से करें मां चंद्रघंटा को प्रसन्न

Wed, 28 Sep 2022 09:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Sep 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Navratri 3rd Day Aarti Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics In Hindi
तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा - फोटो : amar ujala

Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics In Hindi: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। मां चंद्रघटा अपने शांत और सौम्य स्वरूप के लिए जानी जाती है। इनके गले में सफेद माला शोभा देती है। माता रानी का ये स्वरूप बाघ की सवारी करता है। ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी भक्त माता रानी के तीसरे रूप यानी मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा आराधना करता है, उसे माता की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के साथ मां चंद्रघंटा की आरती करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यहां मां चंद्रघंटा की आरती दी जा रही है-  

विज्ञापन


Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि के तीसरे दिन है मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र

विज्ञापन


मां चंद्रघंटा की आरती

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।
मस्तक पर है अर्ध चंद्र, मंद मंद मुस्कान।।

दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।
घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण।।

सिंह वाहिनी दुर्गा का चमके स्वर्ण शरीर।
करती विपदा शांति हरे भक्त की पीर।।

मधुर वाणी को बोल कर सबको देती ज्ञान।
भव सागर में फंसा हूं मैं, करो मेरा कल्याण।।

नवरात्रों की मां, कृपा कर दो मां।
जय मां चंद्रघंटा, जय मां चंद्रघंटा।।

Navratri 2022: नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश

विज्ञापन
विज्ञापन


मां चंद्रघंटा का आराधना मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed