फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश

Wed, 28 Sep 2022 09:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Sep 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Bring These Plants To Home During Navratri For Maa Durga Blessings
नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश - फोटो : istock

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। 26 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि का ये पावन पर्व 05 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 04 अक्टूबर को नवमी है। वहीं 05 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के ये नौ दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माने गए हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व देश भर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के ये दिन शुभ कार्यों के लिए भी बेहद परित्र माने जाते हैं। इस दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के पावन दिनों में कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना गया है। इससे मां दुर्गा की कृपा तो प्राप्त होती ही है। साथ ही, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि में किन पौधों को लगाना भाग्यशाली होता है... 



Maa Durga Aarti: शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां अंबे की ये आरती, हर मनोकामना होगी पूरी

Shardiya Navratri 2022 Upay Bring These Plants To Home During Navratri For Maa Durga Blessings
नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश - फोटो : iStock

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इसे नवरात्रि में लगाना और भी शुभ फलदायी होता है। नवरात्रि में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है और पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

Shardiya Navratri 2022 Upay Bring These Plants To Home During Navratri For Maa Durga Blessings
नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश - फोटो : Facebook/Pankaj Kumar Mishra

शंखपुष्पी का पौधा
शंखपुष्पी के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को नवरात्रि के दिनों में लगाने से घर में संपन्नता आती है। यदि आप भी इस पौधे को नवरात्रि के 9 दिनों में से किसी एक दिन लगाते हैं, तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपके घर में वास करेंगी। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Shardiya Navratri 2022: गृह प्रवेश के लिए शुभ माने जाते हैं नवरात्रि के नौ दिन, बस जान लें कुछ जरूरी नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Bring These Plants To Home During Navratri For Maa Durga Blessings
नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश - फोटो : Istock

केले का पौधा
कहा जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर में लगाते हैं, तो इससे श्री हरि विष्णु आपके घर में वास करेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।  

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Bring These Plants To Home During Navratri For Maa Durga Blessings
नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश - फोटो : Facebook

हरश्रृंगार का पौधा 
नवरात्रि में हारऋंगार का पौधा लगाना शुभ माना गया है। यदि आप हारऋंगार का पौधा लगाने जा रहे हैं तो सबसे पहले स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद ही हारऋंगार का पौधा लगाएं। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed